Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
Bigg Boss 18 की कंटेस्टेंट चुम दरांग ग्लोइंग स्किन के लिए खाती हैं क्लीन डाइट, जानें क्या है ये और फायद
Bigg Boss 18 Contestant Chum Darang Beauty Secret : इस साल बिग बॉग सीजन 18 में कई कंटेस्टेंट सुर्खियां बटोर रहे हैं। लेकिन इन सभी कंटेस्टेंट में से एक कंटेस्टेंट अपनी खूबसूरती और ग्लोइंग स्किन की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं।
हम बात कर रहे हैं अरूणाचल प्रदेश की एक्ट्रेस चुम दरांग की। जब इस रियालटी शो में एक्ट्रेस से उनकी ग्लोइंग स्किन का राज पूछा गया, तो एक्ट्रेस ने बताया कि वो ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ क्लीन फूड ( Clean Food) का सेवन करती हैं। आइए जानते हैं कि आखिर क्लीन फूड या डाइट क्या होती हैं? आइए जानते हैं।

क्लीन डाइट क्या होती है?
न्यूज मेडिकल के मुताबिक क्लीन डाइट (Clean Diet) एक ऐसा खानपान तरीका है जिसमें नेचुरल और ऑर्गेनिक फूड का सेवन किया जाता है। इसमें प्रोसेस्ड या जंक फूड से पूरी तरह फॉलो किया जाता है। इस डाइट का मुख्य उद्देश्य शरीर को सही पोषण देना और टॉक्सिक तत्वों से बचाना होता है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में लोग इस तरह का ही खाना खाते हैं, जिसमें तेल और मसाले न के बराबर होते हैं और इनमें लिक्विड खूब होता है जो चेहरे को ग्लो देता है।
क्लीन फूड में क्या-क्या खा सकते हैं?
- ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज, और नट्स जैसी चीजें खाई जाती हैं, जो ऑर्गेनिक होती हैं।
- पैकेज्ड या प्रोसेस्ड फूड या जिनमें आर्टिफिशियल प्रिज़र्वेटिव्स, और अतिरिक्त शुगर होते हैं, ऐसे फूड शरीर के लिए हानिकारक होते हैं। क्लीन डाइट में इन्हें खाना से बचा जाता है।
- अतिरिक्त शुगर और नमक के सेवन से परहेज
- शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए पर्याप्त पानी और लिक्विड डाइट पर जोर दिया जाता है।
- प्रोटीन और हेल्दी फैट (जैसे एवोकाडो, नट्स, बीज, और जैतून का तेल) का सेवन शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
अल्कोहल और कैफीन से परहेज करना।
क्लीन डाइट के फायदे
- क्लीन डाइट में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों जैसे फल, सब्जियां, और साबुत अनाज का सेवन होता है, जिससे पाचन तंत्र सुचारू रूप से काम करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
- क्लीन डाइट में प्रोसेस्ड फूड और अतिरिक्त शुगर से परहेज किया जाता है, जिससे अनावश्यक कैलोरी का सेवन करने से बचा जा सकता है। इससे वजन नियंत्रित रहता है और मोटापा कम करने में मदद मिलती है।
- फ्रेश और नेचुरल फूड्स शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं, जिससे ऊर्जा का स्तर बना रहता है और दिनभर स्फूर्ति बनी रहती है।
- क्लीन डाइट में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन से भरपूर खाद्य पदार्थ होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखते हैं। प्रोसेस्ड फूड का सेवन त्वचा की समस्याएं जैसे मुहांसे और सूखापन की वजह बनते हैं।
- क्लीन डाइट में हेल्दी फैट (जैसे जैतून का तेल, नट्स) और फाइबर का सेवन किया जाता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है और हृदय संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है।



Click it and Unblock the Notifications
