Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
इन 5 घरेलू उपायों से कीजिये क्रैक हील की छुट्टी
यदि सर्दियों की वजह से आपके पैर फटने लग गए हैं तो आप यहां दिये कुछ घरेलू उपचार आजमा सकती हैं। यह घरेलू उपचार आपके पैर के फटने के स्तर पर आधारित हैं। मान लीजिये कि यदि आपकी एडियां हल्की सी फटी हुई है, तो ऐसे में आप नींबू, नमक, गिलीस्रीन और गुलाबजल मिला कर प्रयोग कर सकती हैं। यदि आपका पैर बहुत ज्यादा फटा हुआ है तो आप मोम और सरसों तेल वाले ट्रीटमेंट का प्रयोग कर सकती हैं।
हम सब जानते हैं कि क्रैक हील होने पर दर्द बहुत होता है साथ ही चलने में भी परेशानी होती है। सर्द हवाएं, नमी ना पहुंचना और पैरों की सही देखभाल ना करने की वजह से यह समस्या पैदा होती है। यदि आपके पैर अभी से ही फटना शुरु हो गए हैं तो उनकी देखभाल तुरंत करना शुरु कर दें, इसके पहले कि वह भयानक रूप ले लें।
इन पांच घरेलू उपायों से कीजिये क्रैक हील की छुट्टी

नींबू, नमक, ग्लिसरीन, गुलाबजल मास्क
गरम पानी में सेंधा नमक, नींबू का रस, ग्लिसरीन और गुलाबजल डालिये। फिर उस पानी में अपने पैरों को 10-15 मिनट के लिये डुबोइये, फिर प्यूमिक स्टोन से एडियों को स्क्रब कर लीजिये। अब अपने पैरों को सुखा लीजिये, फिर नींबू, ग्लिसरीन और गुलाबजल मिला कर एडियों पर लगा लीजिये और मोजे पहन लीजिये। ऐसा 2-3 दिनों तक कीजिये।

तेल से पैरों की मसाज
रूखेपन की वजह से कैक पड़ने पर आप पैरों को ऑयल मसाज दें। तेल जैसे, तिल, नारियल या कोई भी वेजिटेबल ऑयल हो सकता है। रोज रात में सोने से पहले 3-5 दिनों तक के लिये मसाज कीजिये।

फ्रूट मसाज
पिसा हुआ पका केला लीजिये और उसे अपनी एडियों पर मल दीजिये। इसे 15 मिनट तक के लिये लगा रहने दीजिये और फिर पैरों को धो लीजिये। इससे आपकी एडियां मुलायम बन जाएंगी। इसके अलावा आप एवोकाडो और नारिल भी यूज कर सकती हैं क्योंकि इसमें प्राकृतिक तेल पाया जाता है।

प्राकृतिक स्क्रबर
यदि आपकी एडियों की त्वचा इसलिये फटती हैं क्योंकि वह रूखी है, तो उसे प्राकृतिक स्क्रबर से स्क्रब कीजिये। स्क्रब बनाने के लिये शहद, एप्पल साइडर वेनिगर और चावल का आटा मिला कर गाढा पेस्ट तैयार कीजिये। यदि कैक बहुत गहरा है तो उसमें बादाम तेल मिला लीजिये। फिर अपने पैरों को गरम पानी में भिगोइये और इस पेस्ट से स्क्रब कीजिये।

मोम और सरसों तेल
जब क्रैक बहुत गहरा हो गया हो और कोई इलाज काम ना आ रहा हो तो मोमबत्ती की मोम पिघला कर उसमें सरसों का तेल मिला कर गरम कर लें और गरम पानी में पैर भिगोने के बाद इस पेस्ट को क्रैक हील पर लगा लें। यह काम रात को सोने से पहले करें और बाद में मोजे पहन लें। ऐसा कम से कम हफ्तेभर करें।



Click it and Unblock the Notifications
