Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
बिना मेकअप के भी लग सकती हैं सुंदर

ऐसे लगें खूबसूरत-
1.पूरी नींद लें- अगर आप दिनभर की थकान के बाद रात को अच्छी नींद नहीं लेगीं तो भला मेकअप बॉक्स को अपने से कैसे दूर कर पाएगीं। ब्यूटी स्लीप यानी की सुदंरता को बरकरार रखने के लिए आपको अपनी नींद लेनी ही पडेगी। वरना आंखों के नीचे काले घेरे और बुझे हुए चेहरे को छुपाने के लिए मेकअप का इस्तमाल करना ही पडेगा।
2.नियमित मुंह धोएं- अब जब आपको अपने मेकअप के धुलने का कोई डर ही नहीं है तो दिन भर में 3 से 4 बार मुंह जरुर धोएं। इससे चेहरे पर जितनी गंदगी और धूल है, जिससे आपकी त्वचा के पोर्स ब्लॉक हो चुके होगें। वह खुल जाएगी और त्वचा चमकदार लगने लगेगी।
3.बेस्ट हेयरस्टाइल रखें- आप जो भी पैसे अपने मेकअप पर खर्च कर रहीं थी अब उन्हें अपने बालों के लिए एक अच्छे से हेयरस्टाइल पर खर्च करें। अगर आप एक बढियां सा हेयर कट लेगीं तो यकीन मानिये की आपका पूरा लुक ही चेंज हो जाएगा।
4.ग्रूम करें- अगर आपको बिना मेकअप के खूबसूरत लगना है तो खुद को ठीक तरह से ग्रूम करना बहुत जरुरी है। उदाहरण के तौर पर आइब्रो के ही ले लें, जब मेकअप न करें तो अपनी आइब्रो को अच्छे से बनवा लें। वैक्सिंग, पैडीक्योर और मैनीक्योर अगर रेगुलर बेसिस पर करवाएं तो आप बिना मेकअप के भी अच्छी लगेगीं।
5.त्वचा में नमी- जब आप मेकअप का इस्तमाल नहीं कर रहीं है तो आपको यह डर छोड देना चाहिए कि दिन के बीच में मॉस्चोराइजर लगाने से आपका मसकारा या आइ लाइनर मुंह पर फैल जाएगा। अपने चेहरे पर क्रीम या लोशन जरुर लगाएं वरना चेहरा फटा-फटा सा और रुखा लगेगा जो की आंखों से साफ पता चलेगा।
6.अच्छा खाएं और खूब पानी पिएं- आपको अपने शरीर से गंदगी को निकालने के लिए खूब सारा पानी पीना चाहिए। इससे आपका चेहरा ताजा और बिना ध्ब्बे का दिखेगा। ठीक प्रकार का पौष्टिक भोजन करने से आपकी त्वचा अंदर से स्वस्थ्य रहेगी और खिली-खिली लगेगी। इसलिए अच्छा खाना खाएं।



Click it and Unblock the Notifications
