ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट जिन्‍हें आप महिलाओं से चुरा सकते हैं

पुरुषों को सजने संवरे की समझ थोड़ी कम होती है। इसलिये अगर वह अपनी किसी महिला मित्र को सजा धजा देखें तो उन्‍हें भी अपनी मित्र से इस बारे में कुछ सलाह ले लेनी चाहिये। आज कल तो कई ब्रांड भी लड़कों के लिये अच्‍छे ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट निकाल रहे हैं। लेकिन अगर आप किसी लडकी का ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट प्रयोग करना चाहते हैं, तो वह ये हैं-

Beauty Products To Steal From Women

6 ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट जो आप उपयोग कर सकते हैं-

1. हेयर प्रोडक्‍ट- हेयर कंडीशनर एक हेयर प्रोडक्‍ट है, जो आप अपने बालों पर इस्‍तमाल कर सकते हैं। सिलकी और सुलझे बाल पुरुषों पर अच्‍छे लगते हैं। साथ अगर आप नहीं चाहते कि आपके बाल उमर से ज्‍यादा जल्‍दी झड़ जाएं तो अभी से ही हेयर कंडीशनर का प्रयोग शुरू कर दें।

2. पेडिक्‍योर और मेनिक्‍योर- ना केवल महिलाओं को ही बल्कि पुरुषों को भी अपने नाखूनों की साफ-सफाई का ख्‍याल रखना चाहिये। यह एक पर्सनल हाइजीन की बात होती है। आजकल तो बहुत से पुरुष मैनीक्‍योर करवाने के लिये पार्लर जाते हैं, क्‍योंकि उन्‍हें ऐसा लगता है कि इससे उनके कॉन्‍फिडेंस में बढोत्‍तरी होती है।

3. लूफा- स्‍किन को स्‍क्रब कर के उससे डेड स्‍किन को हटाने से स्‍किन ग्‍लो करने लगती है। अगर आपको भी साफ तथा कोमल त्‍वचा चाहिये तो नहाते वक्‍त लूफा का प्रयोग जरुर कीजिये।

4. ब्‍लैकहेड रिमूवल स्‍क्रब- दोनों की पुरुष और महलाएं ब्‍लैकहेड की समस्‍या से रूबरू होती हैं। वहीं पर कुछ पुरुषों के कम ब्‍लैकहेड होते हैं। लेकिन अगर आपके ज्‍यादा ब्‍लैकहेड होते हैं तो आपको ब्‍लैकहेड स्‍क्रब या फर स्‍ट्रिप पर उपयोग करना चाहिये। ऐसा करने से आपकी त्‍वचा साफ दिखेगी।

5. लिप बाल्‍म- यहां तक की पुरुषों के भी होठ फटते हैं। थूक से चाटने की बजाए अपने होंठो पर लिप बाल्‍म लगाएं। यह ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट केवल महिलओं के लिये ही नहीं बना हुआ है, बल्कि इसे पुरुष भी इस्‍तमाल कर सकते हैं।

6. वैक्‍स स्‍ट्रिप- इन दिनों लड़के अपनी काफी ग्रूमिंग करवा रहे हैं। इसका एक मात्र कारण हमारे सेलेब्रिटी हो सकते हैं, जिसको देख कर लड़के अपने सीने के तथा हाथ-पैर के बाल निकलवा रहे हैं। यहां तक की कई लड़के तो अपनी आइब्रो भी बनवाते हैं। लेकिन यह कोई गलत काम नहीं है, अपने आपको टिप-टॉप रखना हर इंसान की जिम्‍मेदारी है।

Story first published: Sunday, July 22, 2012, 12:03 [IST]
Desktop Bottom Promotion