Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
जानिये एश का ब्यूटी सीक्रेट
ऐश्वर्या राय ना केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में अपनी सुंदरता के लिये पहचानी जाती हैं। आज एश की उम्र 39 साल की हो चुकी है पर फिर भी वह आज कल की आम 20 साल की लड़कियों को खूबसूरती के मामले में टक्कर दे सकती हैं। एश बताती हैं कि उनके चेहरे की खूबसूरती केवल और केवल उनकी अनुशासित तथा स्वास्थ्य वधर्क लाइफस्टाइल की देन है। ऐश्वर्या का मानना है कि प्राकृतिक चीजे़ बाजारू चीजों के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर होती हैं इसलिये एश चेहरे पर बेसन और खीरा लगाना पसंद करती हैं।
खूब सारा पानी पीना, समय पर सोना और बाजारू फेस पैक की जगह पर घर का बेसन इस्तमाल करना ही ऐश्वर्या की खूबसूरती का राज है। एश बताती हैं कि यदि हमारा शरीर पूरी तरह से हाइड्रेट रहेगा तो आपकी त्वचा हमेशा जवां दिखेगी। तो अब आप बाखूबी समझ सकते हैं कि 39 साल वाली एश की त्वचा अंदर से क्यों इतनी चमकती रहती है। आज हम आपको एश की कुछ ब्यूटी सीक्रेट्स बताएंगे जिसको अपना कर आप भी एश की तरह चमकने लगेगी।

पानी
एश दिन भर में 8 से 10 गिलास पानी जरुर पीती हैं। ऐसा करने से शरीर के विशैले तत्व बाहर निकलते हैं और त्वचा हमेशा जवान बनी रहती है।

बेसन
एश ने बताया है कि बेसन और दूध मिला कर पेस्ट लगाने से त्वचा की रंगत हल्की होती है और यह एक बेस्ट नेचुरल सामग्री है।

खीरा
दिनभर की थकान को मिटाने के लिये एश खीरे से अपनी त्वचा को रिलैक्स करती हैं। चेहरे पर ढेर सारे मेकअप को हटाने के बाद खीरा उनकी स्किन को सास लेने में मदद करता है।

वाइन फेशियल
एश वाइन फेशियल की दीवानी है जो कि फ्रेंच की देन है।

सकारात्मक सोच
अंदर से खुशी और शांति इंसान को बाहरी रूप से सुंदर दिखाने में मदद करता है। एश को भी सकारात्मक सोच पर भरोसा है इसलिये वे इतनी खूबसूरत दिखती हैं।

समय से सोना
एश की आंखें हमेशा चमकती रहती हैं क्योंकि यह टाइम से अपनी नींद पूरी करती हैं और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाती हैं।

नारियल तेल
एश के घने बालों का राज है नारियल तेल और पाल्म केरनेल तेल, जिससे वह हर रोज बालों को मसाज करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
