Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
चेहरे को हसीन बनाना है तो कॉफी लगाएं

कॉफी से निखारे त्वचा-
फेस स्क्रब- जिन लोगों की ड्राय स्किन है उनके लिए कॉफी बहुत ही लाभकारी है। रूखी त्वचा से जल्दी ही बुढ़ापा छलकने लगता है पर कॉफी में एंटी एजिंग गुण होते हैं। 3 टीस्पून बारीका कॉफी को एक टीस्पून दूध के साथ मिला कर पेस्ट तैयार कर लें। इसको अपने चेहरे पर गोल आकार में मसाज करते हुए सूखने के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरा पानी से धो लें और क्रीम लगा लें।
फेस पैक- कॉफी को कोको पाउडर, दूध और शीरे के साथ मिला कर एक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को उस चेहरे पर लगाएं जिसका चेहरा ढीला और बेजान है। इससे चेहरा टाइट हो जाता है और यह क्लीजिंग का भी काम करता है।
हेयर कंडीशनर- बालों के लिए कॉफी एक एंटी ऑक्सीडेंट के रुप में कार्य करती है जिससे बालों का झड़ना रुक जाता है। एक्सप्रैसो कॉफी बालों का अच्छा हेयर कंडीशनर है तथा यह बालों को मुलायम और सिल्की बनाता है। इसके साथ ही अगर बालों में मेंहदी लगाएं ता उसमें काफी डालने से रंग अच्छा आता है।
बॉडी मसाज- अगर कॉफी को कोको बटर या फिर नार्मल बटर के साथ भी मिला कर मसाज किया जाए तो त्वचा काफी स्मूथ हो जाएगी। यह त्वचा को नमी और पोषण देने के अलावा झुर्रियों से बचाता है।
मेनीक्योर और पेडीक्योर- कॉफी के प्रयोग से पैरों की फटी एडियां ठीक होती हैं और हाथों की काली कुहनियों का रंग हल्का हो जाता है। इसके पेस्ट को शरीर पर रगडने से सारी गंदगी साफ हो जाती है और त्वचा चमकदार तथा कोमल हो जाती है। हफ्ते में एक बार इसे जरुर प्रयोग करें।



Click it and Unblock the Notifications
