Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
खूबसूरत पैरों का ऐसे रखें ख्याल

1. यूं करें साफ
सामग्री: दो बड़े चम्मच संतरे के सुखाए हुए छिलकों का पाउडर, दो बड़े चम्मच नींबू के सुखाए हुए छिलकों का पाउडर, चार बड़े चम्मच दही।
विधि: एक कटोरे में सारी चीजे़ अच्छी तरह से मिलाए। और इस पेस्ट को अपने पंजो और एडी़ पर लगाएं। अब इस पेस्ट को सूखने दें और पांच मिनट तक हल्के हाथों से रगड़ कर साफ कर लें, उसके बाद साफ पानी से धो लें।
2. गोरेपन के लिए
सामग्री: एक बड़ा चम्मच बेसन, शहद, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, दो बड़े चम्मच दही।
विधि: बेसन और हल्दी को छन्नी से छान लें। अब इसमें शहद और दही मिलाएं और जब पेस्ट तैयार हो जाए तब इसको अपने पैरों के पंजो और एड़ी में लगाएं। सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें। आपके पैरों की रंगत में यकीनन फर्क नजर आएगा।
3. कसावट के लिए
समाग्री: दो बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी, दही और कुछ बूंदे ऑलिव ऑयल।
विधि: मुल्तानी मिट्टी और दही को एक कटोरे में मिक्स करें और उसमें ऑलिव ऑयल की कुछ बूंदे मिलाएं। अब इस पेस्ट को ब्रश की सहायता से पंजों के चारों ओर अच्छे से लगाएं और करीबन 10 मिनट तक सूखने दें। हल्का या सूखने के बाद इसको सादे पानी से धो लें। इस पैक को ज्यादा देर तक सूखने न दें वरना आपकी त्वचा डीहाइड्रेट हो सकती है1
4. मुलायम करने के लिए
सामग्री: एक बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल, चीनी और शहद।
विधि: आॅलिव ऑयल और शहद को अच्छी तरह से मिलाएं और पंजो के चारों ओर लगाएं। अब हथेली में चीनी लें और इस परत के चारों ओर चिपका दें। अब पांच मिनट के लिए गोल गोल मसाज करें। इसके बाद सादे पानी से पैर धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
