Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
पैरों को बचाएं फुट इंफेक्शन से
जिस तरह हमारे हर एक अंग को देखभाल की जरुरत होती है ठीक उसी तरह हमारे पैरों को भी अच्छी देखभाल की जरुरत होती है। हमारे पैर जल्द ही फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन के संपर्क में आ जाते हैं, इसलिए जरुरी है कि हम उनकी अच्छे से देखभाल करें। हर वक्त पैरों की अंगुलियां पानी में रहने से वे सड़ जाती हैं। मधुमेह से पीडित लोगों को पैरों की देखभाल करना ज्यादा जरुरी हो जाता है। चलिए देखते हैं कि पैरों को इंफेक्शन लगने से कैसे बचाया जाए।

आजमाएं यह जरुरी टिप्स
1. गर्मियों में पैरों से ज्यादा पसीना आता है, इसलिए पैरों में केवल चप्पल पहनें न की बंद जूते। एक बाल्टी में गरम पानी लें और उसमें 5 एमएल पिपरमिंट का तेल और कुछ नीम की पत्तियां डाल कर उसमें अपने पैरों को 10 मिनट तक डुबोएं। इससे न तो पैरों में बदबू आएगी और न ही ज्यादा पसीना।
2. इन दिनों नाखून में फंगस लगने का भी खतरा रहता है। इसलिए जब भी जूता पहने तो पहले अपने पैरों में टैल्कम पाउडर और कपूर पाउडर को मिला कर उस पर लगा लें। कपूर एक असरदार एंटीसेप्टिक माना जाता है, जो इंफेक्शन को दूर करता है।
3. हमेशा सूती मोजे ही पहने और वक्त-वक्त पर उसे बदलते भी रहें। यह एक सिंपल विधि है जिससे आप फुट इंफेक्शन से बचे रह सकते हैं।
4. जब कभी भी आपके जूते या चप्पल गीले हों, तो उन्हें कभी भी बेड के नीचे या बंद अल्मारियों में नहीं रखना चाहिये। इसे जूतों में बैक्टीरिया पैदा होने का डर रहता है। हमेशा गीले जूते-चप्पलों को सूरज की धूप में ही रखें जिससे संक्रमण का नाश हो।
5. पैरों की मृत त्वचा को साफ करना भी बहुत जरुरी है, इसके लिए आप फुट स्क्रबर या फिर प्यूमिक स्टोन का इस्तमाल कर सकती हैं। इसके अलावा चाहें तो हफ्ते में एक बार पेडिक्योर भी करवा सकती हैं। डेड स्किन से ही पैरों में क्रैक्स पड़ते हैं, इसलिए जितनी जल्दी हो उससे छुटकारा पाएं।
6. पैरों में किसी भी प्रकार की कोई तेल ग्रंथी नहीं होती इसलिए उनको नम करने के लिए मॉस्चोराइजर का प्रयोग करें। जितनी बार अपने पैरों को पानी से धोएं उतनी बार क्रीम या लोशन लगाएं। चाहें तो पैरों को ऑलिव ऑयल या बादाम के तेल से नमी पहुंचा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
