Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
कान के बाल से छुटकारा पाने का तरीका
कानों पर बाल होने से ज्यादा बुरा और कुछ भी नहीं हो सकता। यह खुद को तो खराब लगता ही है साथ में जिन लोगों की नज़र आप पर पड़ती है, उन्हें भी बडा़ अजीब सा लगता है। कई बार तो कान के बाल देख कर बच्चे मजाक तक उडा़ने लगते हैं। आजकल पुरुष अपने साज-सज्जा पर बहुत ध्यान देते हैं लेकिन जब बात कान के बालों को साफ करवाने की आती है तो उन्हें मानो कुछ दिखाई ही नहीं देता। यहां पर कुछ सिंपल से टिप्स दिये हुए हैं, जिनसे आप कान के बालों से मुक्ती पा सकते हैं।
ऐसे पाएं मुक्ती-
1. कटिंग- पहला स्टेप बालों की कटिंग होती है जो कि बहुत सावधानी पूर्वक करने की जरुरत होती है। एक छोटी कैंची लीजिये और उससे उन बालों को काटिये जो कान के बाहर की ओर निकले हुए हों। काम में कोई जल्दी ना करें और खुद को नुकसान ना पहुंचाएं।

2. शेविंग- कटिंग के बाद शेविंग करने से बाल कुछ समय के बाद उगते हैं। साथ ही इससे कान साफ भी हो जाते हैं। अपने कानों पर शेविंग क्रीम लगाएं और झाग पैदा करें, फिर शेव करें।
3. लेज़र हेयर रिमूवल- बालों से हमेशा के लिये छुट्टी चाहिये तो लेज़र हेयर रिमूवल का ऑपशन अच्छा रहेगा। लेज़र लाइट की बीम बालों की जडों को हमेशा के लिये नष्ट कर देती हैं, जिससे कान पर बाल नहीं उगते। लेकिन यह उतना भी प्रभावी नहीं है जितन लगता है क्योंकि कानों पर आपको हल्के रंग के बाल दिख ही जाएंगे। यह उपचार करवाने के लिये किसी अच्छे सैलून में ही जाएं।
4. इलेक्ट्रिक रेज़र- आजकल बाजार में कई तरह के इलेक्ट्रिक रेज़र उपलब्ध हैं जो कि कान से बाल को छीलने में काफी असरदार होते हैं। रेज़र चलाने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि वह स्किन के ना जादा पास में हो और ना ही ज्यादा दूर।
5. लोशन- क्रीम का प्रयोग बहुत ही आसान होता है। इसमें ऐसे रसायन होते हैं जो कि बाल को गला देते हैं और जड़ से निकाल देते हैं। लोशन या क्रीम को लगाने से पहले इसे अपनी स्किन पर टेस्ट कर लें। अगर कहीं कटा या जला हो तो इस क्रीम को उस जगह पर ना लगाएं। क्रीम को कान के बालों पर कुछ देर लगाने के बाद गरम तौलिये से पोछ लें।



Click it and Unblock the Notifications
