Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
घर पर ही बनाइये ये ब्यूटी प्रोडक्ट
अब बाजारु क्रीम और केमिकल रहित प्रोडक्ट से छुटकारा पाने के लिये आप अपने घर पर ही क्रीम, सोप और शैंपू बना सकती हैं। यह होममेड ब्यूटी प्रोडक्ट बिल्कुल ही प्राकृतिक होते हैं जिनका त्वचा पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता। तो आइये देर किस बात की बनाते हैं अपने घर पर कुछ उपयोगी ब्यूटी प्रोडक्ट्स।

1. टाइटनिंग-टोनिंग लेमन मास्क
सामग्री- 1/2 नींबू रस और 1 अंडा (सफेद भाग)
विधि- नींबू का रस और अंडे के सफेद भाग को लेकर 3 मिनट तक के लिये अच्छे से फेंट लें। आंख बचा कर इस पेस्ट को डायरेक्ट चेहरे पर लगा लें। 30 मिनट तक चेहरे पर पेस्ट ऐसे ही लगा रहने दें और फिर हल्के गरम पानी से धो लें।
2. हनी लिप बाल्म
सामग्री- 2 चम्मच ऑलिव ऑयल, 1/2 चम्मच शहद, 3/4 चम्मच बीवैक्स, 1/2 चम्मच कोकोआ बटर, अपनी पसंद का फ्लेवर तेल (पिपरमिंट), 1 विटामिन इ कैप्सूल।
विधि- एक छोटे पैन में तेल, शहद, वैक्स और बटर गरम करें और पिघला लें। इसको आंच से उतारने के बाद 2-3 मिनट तक के लिये ठंडा होने के लिये रखें। इसको चलाते हुए विटामिन इ की गोली को पीस कर डालें। यह तैयार हो चुका है, अब इसे किसी हवा बंद डिब्बी में स्टोर कर लें।
3. सी साल्ट बॉडी स्क्रब
सामग्री- 1 कप दरदरा सेंधा नमक, 1/2 कप बेबी ऑयल
विधि- एक कटोरे में सारी सामग्रियों को आपस में मिला लें और जार में बंद कर के 24 घंटे के लिये रख दें। अब यह इस्तमाल करने के लिये बिल्कुल तैयार है, इसे अपने शरीर पर किसी भी भाग पर लगा कर स्क्रब कीजिये। इसको लगाने के बाद नहाइये।
4. फेस मास्क
सामग्री- 1/2 कप घिसा खीरा, 1/2 कप घिसा ऐवकाडो, 1 अंडे का सफेद भाग, 2 चम्मच मिल्क पाउडर।
विधि- सभी सामग्रियों को एक साथ मिक्सर में पीस लें और पेस्ट तैयार कर लें। इस मास्क को अपने चेहरे और गर्दन पर गोलाई में ऊपर की ओर लगाएं। इस मास्का को 30 मिनट तक के लिये लगाए रखें और इसके बाद गरम पानी से धो लें।
5. ब्राउन शुगर हैंड सॉफ्टनर
सामग्री- 1/4 कप ब्राउन शुगर, 1 चम्मच बेबी ऑयल।
विधि- इन सामग्रियों को एक साथ मिला कर पेस्ट बनाएं। फिर जिस तरह से आप हाथ धोती हैं, उसी मोशन में इस पेस्ट को अपने हाथों पर लाइये और थोड़ी देर के लिये मालिश कीजिये। कुछ देर बाद अपने हाथों को गरम पानी से धो कर सुखा लीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
