Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
चमकीले नाखून चाहिए तो नींबू से करें मैनीक्योर

नींबू से कैसे करें मैनीक्योर
1.नींबू- अगर आप ज्यादा कुछ नहीं कर सकतीं तो केवल नींबू को स्लाइस में काट लीजिए और उसी से अपना मेनीक्योर करिए। अपने नाखूनों को 2-4 मिनट के लिए गरम पानी में डाल कर उसे नींबू से रगडिए। इससे उगंलियों का कालापन चला जाएगा। यह करने के बाद अपनी उंगलियों को गरम पानी से धो लें ओर क्रीम लगा लें।
2.नींबू और नमक- नींबू को रगडते समय अपने नाखूनों पर नमक छिडक लें और उगलियों के आस पास मृत त्वचा को साफ कर लें। एक तरीका यह भी है कि गरम पानी में नमक और नींबू निचोड़ लें और उसमें 5-7 मिनट के लिए अपनी उंगलियों को डुबोएं और ब्रश की मदद से उन्हें साफ करें।
3.नींबू और ग्लिसरीन- अगर आप की त्वचा ड्राई है तो नींबू से मेनीक्योर करते वक्त उसमें 4-5 बूदें ग्लिसरीन की डाल लें। इस घोल में अपनी उंगलियों को 5-7 मिनट डाले और मृत त्वचा को साफ कर लें। केवल नींबू के प्रयोग से त्वचा के ड्राई हो जाने का डर रहता है पर अगर आप ग्लिसरीन का उपयोग करेगीं तो आपके नाखून चमक उठेगें।
4.नींबू और शक्कर- जहां आप नींबू का उपयोग मेनीक्योर के लिए करेगीं वहीं पर शक्कर का उपयोग स्क्रब के रूप में होगा। नींबू के रस में थोड़ी सी चीनी मिला लें और उससे स्क्रब करें।



Click it and Unblock the Notifications
