Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
दर्दनाक और फटे होठो की देखभाल
सर्दियों में जैसे ही त्वचा पर असर पड़ता है ठीक उसी प्रकार से होठ भी सर्द हवा से बच नहीं पाते। होठ शरीर का एक संवेदनशील हिस्सा है जिसे बहुत देखभाल की जरुरत पड़ती है। लेकिन सर्दियों में होठो का फटना और फिर उनमें दर्द पैदा होना बड़ा ही दर्दनाक होता है। आज हम आपको सर्दियों में अपने होठो की देखभाल करने के लिये कुछ टिप्स बताएंगे, तो जरा ध्यान दीजियेगा।
होठो की देखभाल के लिये टिप्स-
1. ऐसी लिप क्रीम या बाम का प्रयोग करें जिसमें बीवैक्स या पिट्रोलियम जैली मिली हो। घर से बाहर जाते वक्त हमेशा होठो पर लिप बाम लगा कर निकले।

2. जब भी आपके होठ सूखते हैं तब आप उन्हें गीला करने के लिये चाटती हैं। यदि आपकी यह आदत बन चुकी है तो कोई फ्लेवर वाला लिप बाम लगाएं।
3. हमेशा नाक से सास लें ना कि मुंह से।
4. खूब सारा पानी पिये जिससे त्वचा हमेशा हाइड्रेट रहें और होठों में नमी बनी रहे।
5. होठो के किनारे पर क्रैक पड़ जाते हैं जो कि विटामिन बी2 की कमी की वजह से होता है। हेल्दी लिप्स पाने के लिये आपको खूब सारी सब्जियां और फलों का सेवन करना चाहिये।
6. एक अच्छे लिप बाम में जोजोबा ऑयल, शिया बटर और विटामिन ई पाया जाता है जो कि होठो में नमी पहुंचाता है। साथ ही इसमें सूरज की धूप से बचने के लिये एसपीएफ6 भी होता है।
7. अल्ट्रा वॉइलेट किरणों से होठ को बचाने के लिये कई लोग सनस्क्रीन का प्रयोग करते हैं, जो कि एकदम सही है।
8. यदि आपको प्यारे होठ चाहिये तो स्मोकिंग और शराब बिल्कुल छोड़ दें। धूम्रपान से होठ पर झुर्रियां पड़ती है और शराब पीने से होठ रूखे हो जाते हैं।
9. अपने होठो को मिनी ब्रश से रगडे़ जिससे उस पर जमी हुई पपड़ी निकल जाए और फिर उसके बाद लिप ग्लास लगा लें। इससे होठ साफ-सुथरे और मुलायम बने रहेगे।
10. यदि आपके होठ बुरी तरह से फटे हुए हैं तो उस पर शहद का लेप लगाएं। इसे लगाने से आपके फटे हुए होठ दर्द नहीं करेगे क्योंकि इसमें एंटीसेप्टिक होता है जो होठ को सही कर देगा।
11. होठ यदि फटने की वजह से दर्द करे तो उस पर कुछ दिनों के लिये लिपस्टिक ना लगाएं नहीं तो और भी ज्यादा दर्द होगा।
12. सर्दियों के लिये लिप बाम चुनते वक्त यह देखे की उसमें शराब, मेंथॉल या रेटिनॉल जैसे तत्व ना मिले हों क्योंकि यह केवल गर्मियों के दिनों में सूट करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
