Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
अगर पाना चाहते हों महिलाओं का अटेंशन

अपनाएं यह टिप्स-
1.कपड़े- अगर आपको महिलाओं का अटेंशन चाहिए तो अपने कपड़ों पर ज्यदा ध्यान दें। रात को सोने से पहले यह सोंच लें कि कल सुबह ऑफिस में आपको क्या पहनना है। रात में ही अपनी शर्ट को अच्छे से आयरन कर लें, जूतों को पॉलिश और घड़ी को चमका लें। यही सब छोटी-छोटी चीज़े लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।
2.सफाई- अपने नाखूनों को साफ रखें और समय समय पर उनको काटते रहें। अगर नाखून गंदे होगें तो वह आपके व्यक्तित्व में कई कमियां जोड़ेगें।
3.लिप बाल्म- यह टिप आपके लिए बहुत ही जरुरी है। क्योंकि सर्दियों में होंठ फटना आम बात है इसलिए उनकी देखभाल करनी जरुरी हो जाती है। अगर होंठ रुखे हैं तो महिलाओं को उस पर सबसे ज्यादा ध्यान जाएगा। इसलिए अपने पास हमेशा लिप बाल्म की डिब्बी रखें।
4.स्क्रब- अगर आप सोंचते हैं कि अपने चेहरे केवल एक बार साबुन से धो लेना काफी है तो ज़रा एक बार और सोंच लीजिए। अगर आप अपने चेहरे पर थोडा और ध्यान दे कर उसे स्क्रबर से स्क्रब करेगें तो आपका चेहरा देखने लायक हो जाएगा। चेहरे पर चमक आएगी और मृत कोशिकाएं हट जाएगीं।
5.आभूषण पहने- नहीं हम ये नहीं कह रहें हैं कि आप बप्पी दा की तरह अपने आपको सोने से लाद लें। अगर आप एक चेन या उंगली में एक रिंग डाल लेगें तो यह आप पर बहुत सूट करेगा। सिंपल, स्मार्ट और सोबर लगने के लिए आपको बढियां घड़ी, लेदर कफ या फिर प्लेटिनम रिंग पहनने की जरुरत है।
6.दाढ़ी को ट्रिम करें- समय आ गया है कि आप देवदास की तरह दिखना बंद कर दें। अगर चेहरे पर ज्यादा दाढ़ी है तो उसे हमेशा ट्रिम करवाते रहें। कभी-कभी साफ चेहरा वह सब कर देता है जो पूरी पर्सनैलिटी नहीं कर पाती। अगर आप यह बदलाव करेगें तो महिलाएं आपमें ज्यादा इंटरेस्ट लेगीं और किसी दूसरे को इसकी वजह का पता भी नहीं चल पाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
