Latest Updates
-
खाना खाने के बाद पेट फूलने से हैं परेशान? दादी मां के ये 5 घरेलू नुस्खे आएंगे काम -
बच्चों के लिए हर 'हेल्दी' स्नैक नहीं होता सेहतमंद, खरीदते समय इन बातों पर जरूर दें ध्यान -
गणपति पूजा के बाद बचे फूलों फेंकें नहीं, इन 5 तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल -
बच्चे का मुंडन कब कराना चाहिए? डॉक्टर संतोष यादव ने बताई सही उम्र और मुंडन के बाद क्या करें -
गणेश विसर्जन 2026: तीसरे से 11वें दिन तक कब करें बप्पा का विसर्जन? जानें हर दिन की तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि -
Balram Jayanti 2026: बलराम जयंती आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि -
Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos
शादी से पहले कैसे छुपाएं डार्क सर्कल
जब आपकी शादी पक्की हो जाती है तब आप अपनी त्वचा पर ध्यान देना शुरु कर देती हैं। अक्सर लड़कियों की सबसे बडी़ चिंता उनकी आंखों के नीचे पड़े डार्क सर्कल होते हैं। वह उसको छुपाने के लिये ब्यूटी पालर्र के चक्कर लगाती हैं। पर क्या आप जानती हैं कि कुछ अच्छे उपायों से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। यहां पर हैं कुछ ब्यूटी टिप्स, तो ज़रा ध्यान से पढियेगा।
ब्यूटी टिप्स -
अच्छी नींद: यदि आप रातभर जग कर अपने होने वाले पति से बातें करती हैं तो ऐसा करना कम कर दीजिये। रातभर जागना और दिन में सोना, डार्क सकर्ल को दावत देता है।

खीरा स्लाइस: शादी से पहले डार्क सर्कल को मिटाने के लिये ताजे खीरे का स्लाइस काट कर 20 मिनट के लिये आंखों पर रखें। आप चाहें तो आलू का भी स्लाइस लगा सकती हैं, इसमें ब्लीचिंग तत्व पाए जाते हैं जिससे आंखों के काले घेरे ठीक होते हैं।
ठंडी टी बैग: टी बैग को ठंडे पानी में भिगो दीजिये और फिर पानी निचोड़ कर इसे अपनी आंखों पर 10 मिनट के लिये रख दीजिये। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लीजिये।
नींबू का रस: रुई के टुकडे को नींबू के रस में डुबो कर अपनी आंखों के नीचे रखें और फिर अपनी उंगलियों से वहां पर मसाज करें। आप टमाटर का जूस भी इसमें मिक्स कर के लगा सकती हैं। इस उपाय को दिन में 2-3 बार करें।
स्वास्थ्य वर्धक भोजन खाएं: खाने में ठीक प्रकार का पोषण ना मिलने की वजह से भी डार्क सर्कल होते हैं। आपको पालक, पत्ता गोभी, गाजर, टमाटर जैसे पौष्टिक आहार खाने चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
