Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
डार्क बिकिनी लाइन को ऐसे करें हल्का
बिकिनी पहनने से आप अल्ट्रा सेक्सी और सूपर हॉट लग सकती हैं, लेकिन शरीर पर गहरे रंग की बिकिनी लाइन आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। इस गहरे रंग की लाइन पड़ने के कई कारण हो सकते हैं जैसे, पसीना, रैश और शेविंग आदि। इससे छुटकारा पाने का बहुत तरीके हैं, लेकिन आप कुछ दिये गए घरेलू उपायों से इसे खुद ही कम कर सकती हैं, आइये जानते हैं कैसे।
क्या है कारण?
पॉलिस्टर कपड़े- यह कपड़ा बहुत पसीना बहाता है और हवा को अंदर आने से रोकता है, जिससे बिकिनी लाइन के पास की त्वचा खराब हो जाती है।

डियोड्रन्ट- अगर आप सोचती हैं कि जननांग की गंध से आप डियोड्रन्ट से मुक्ती पा सकती हैं तो आप गलत हैं। यह केमिकल आपके बिकिनी एरिया को और भी ज्यादा गहरा बना देगा।
शेविंग और हेयर रिमूवल क्रीम- शरीर के अनचाहे बालों को हटाने के इन तरीकों से जननांगों का एरिया काला पड़ जाता है।
होमेड उपचार -
1. हल्दी और नींबू पेस्ट- इस पेस्ट से त्वचा का रंग हल्का होता है और ग्लो करने लगता है। 1 चम्मच हल्दी पाउडर और कुछ बूंद नींबू के रस की मिला कर बिकिनी एरिया पर 10 मिनट तक के लिये लगा सकती हैं। चाहें तो इस पेस्ट में 1 चम्मच दही भी लगा सकती हैं। यह पेस्ट हफ्ते में तीन बार नहाने से पहले लगाएं।
2. लेमन स्क्रब- पसीने से भी आपकी बिकिनी लाइन काली पड़ सकती है, तो ऐसे में स्क्रबर यूज करना ही बेहतर होगा। रोज नहाने के समय नींबू का एक स्लाइस लें और उससे 2-3 मिनट के लिये अपनी बिकिनी लाइन स्क्रब करें। नींबू त्वचा की डेड स्किन सेल को साफ करेगा तथा डार्क स्पॉट को हटा कर सफेद कर देगा। लेकिन अगर रैश पडे़ हों तो नींबू लगाने से बचे वरना जलन महसूस होने लगेगी।
3. वैक्सिंग- बिकिनी एरिया को कभी शेव नहीं करना चाहिये। शेविंग और हेयर रिमूवल क्रीम को नहीं प्रयोग करना चाहिये। वैक्सिंग का प्रयोग करें। यह थोड़ा दर्द भरा होता है लेकिन इससे साफ और बिना बालों वाली त्वचा मिलेगी।
4. कॉटन अंडरवियर पहने- गीले जननांग होने की वजह से बदबू और काले रंग की बिकिनी लाइन होने की समस्या पैदा होती है। इसलिये ऐसी अंडरवियर पहने जो जल्दी से सूख जाए और त्वचा पर रैश भी ना पड़े। इसलिये आपको सूती कपड़े की अंडरवियर पहननी चाहिये।
5. ऑलिव ऑयल से मसाज- रात में बेड पर जाते वक्त अपने जननांगों के एरिया को ऑलिव से मसाज करें। इससे बिकिनी एरिया पर पड़ी डार्क लाइन साफ हो कर कोमल हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications