Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
प्राकृतिक तरीके से हटाएं बर्थ मार्क

प्राकृतिक तरीके से हटाएं बर्थ मार्क
1. आइस पैक - माना जाता है कि आइस पैक त्वचा के पोर को हल्का करता है जिससे मार्क कम होता है। एक कपड़े में दो-तीन आइस क्यूब लपेट लें और फिर इसको धब्बे वाले स्थान पर पांच मिनट तक रगड़े। अच्छा रिजल्ट पाने के लिए इसको कई दिनों तक रगड़े। इससे स्किन लाइट हो जाएगी और बर्थ मार्क खायब हो जाएगा।
2. ऑलिवा ऑयल - जैतून का तेल त्वचा को नमी पहुंचाता है और मुलायम बनाता है जिससे त्वचा से धब्बे हल्के पड़ने लगते हैं। मार्क हल्के जरुर पड़ते हैं पर उनको गायब करना थोड़ा मुश्किल होता है। इसलिए अगर इनको हल्का करना है तो उस एरिया को हल्के हाथों से 10 मिनट तक मसाज किया करें।
3. विटामिन इ - एंटी ऑक्सीडाइजिंग की खासियत लिए हुए विटामिन इ शरीर से बर्थ र्माक के निशान को काफी हद तक ठीक कर देता है। संतरे के तेल में विटामिन इ पाया जाता है, जिसे लगाने से आप इससे छुटकारा पा सकते हैं। इसके अलावा विटामिन इ वाले आहार का सेवन करने से भी काफी लाभ होता है।
4. नींबू - यह एक प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट होता है। नींबू कई तरह के क्रीम और लोशन में भी मिलाया जाता है, जिससे त्वचा के दाग-धब्बे हल्के हो जाएं। नींबू के रस को अपनी दाग वाली जगह पर लगाइये और कुछ देर के बाद धो दीजिये। इससे त्वचा का रंग हल्का पड़ जाएगा और दाग गायब हो जाएगा।
5. टमाटर जूस - जो त्वचा की कोशिकाएं खराब हो जाती हैं वह टमाटर के रस को लगाने से सही भी हो जाती हैं। टमाटर की इस प्रकृति से शरीर पर पड़े बर्थ मार्क को आसानी से हटाया जा सकता है। एक टमाटर लीजिये और उसे निचोड़ कर उसका रस अपने शरीर पर लगा लीजिये।
6. विटामिन ए और सी - मार्क हटाने में विटामिन का बहुत बड़ा स्थान होता है। ऐसे फल या आहार जिसमें विटामिन पाए जाते हों, उनका सेवन जरुर करना चाहिये। उन फलों का पेस्ट लगाएं जिसमें विटामिन सी और ए पाए जाते हों।



Click it and Unblock the Notifications
