Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पैरों में पसीना आता है तो अपनाएं यह उपाय
देखा जाता है कि जिन लोगो के हाथों में बहुत ज्यादा पसीना आता है, उनके पैरों में भी उतना ही पसीना आता है। ज्यादा पसीना आना भी एक प्रकार की बीमारी होती है, जिससे संक्रमण भी हो सकता है। पैर से बदबू आती है जिस वजह से कई बार आपको दूसरों के सामने शर्मिंदा भी होना पड़ सकता है। आइये जानते हैं पैर से पसीने को दूर करने का उपाय।

अपनाएं यह उपाय-
1. पांव में इंफेक्श्न न हो इसके लिये पैरों को साफ रखना बहुत जरुरी है। पसीने से बैक्टीरिया पनप सकता है जिससे स्किन और फुट इंफेक्शन होने की पूरी संभावना हो सकती है।
2. पांव को साफ रखें, जब भी बाहर से घर पर आएं तो पैरों को एक अच्छे एंटी बैक्टीरियल सोप से धोना न भूले। इससे पैर भी साफ होते हैं और पसीना भी दूर होता है।
3. पांव से कठोर स्किन को साफ करें। हार्ड हो चुकी स्किन, डेड स्किन होती है जिसे रगड़ कर निकाल देना चाहिये। ज्यादा पसीना आने से डेड स्किन में बैक्टीरिया पैदा हो सकता है, इसलिये हर रोज नहाते वक्त अपने पैरों को रगड़ना न भूले। प्यूमिक स्टोन का प्रयोग कर के अपनी एडियों और पांव को साफ करें।
4. पैरों से पसीने को दूर करने के लिये, पैरों को हफ्ते में दो-तीन बार मेनीक्योर करें। चाहें तो गरम पानी में टी ट्री ऑयल मिला कर केवल उसमें अपने पैरों को डाल कर बैठ जाएं।
5. कॉटन बॉल ले कर उसे सर्जिकल स्पिरिट में डुबा कर अपने पैरों को पोछिये। लेकिन पैरों पर लगाने से पहले इसे एक बार टेस्ट जरुर कर लें। अगर इसको प्रयोग करने से कोई जलन महसूस नहीं होती तो इसको बड़े आराम से प्रयोग किया जा सकता है। इसको पैर के हर कोने तक लगाएं और फुट इंफेक्शन से बचे।
6. प्लास्टि, सिंथेटिक जूते और चप्पल न ही पहने तो अच्छा होगा। इससे पैरों में और भी ज्यादा पसीना आता है। चमड़े की चप्पल और खुले सैंडल, पसीने को पैदा होने से रोकते हैं।
7. हमेशा सूती मोजे ही पहने और उन्हें हर दूसरे दिन धोएं। साथ ही हर दूसरे दिन अपने जूतों को भी बदलें। अपने पहने जा चुके जूतों को सूरज की धूप में कुछ घंटे जरुर रखें, जिससे उसमें पनप रहे बैक्टीरिया आदि का नाश हो सके।



Click it and Unblock the Notifications
