Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
कमज़ोर नाखूनों को टूटने से बचाएं

यूं करे देखभाल-
1. नाखून टूटने का सबसे बडा कारण सूखी हवा या फिर पानी में अधिक देर तक घर और किचन का काम करते रहना आम वजह होती है। यह समस्या उम्र के साथ और भी अधिक बढती जाती है क्योंकि नाखून का प्राकृतिक तेल खतम होता जाता है। अगर आपको लगता है कि आपको 10 मिनट से ज्यादा देर तक पानी में काम करना पडेगा तो हाथों में दस्ताने पहने। साथ ही नमी प्रदान करने के लिए हाथों में क्रीम या मॉस्चोराइजर लगाएं।
2. कमजोर नाखून होने का एक बड़ा कारण यह भी है कि आप के भोजन में सही प्रकार का पोषण नहीं है। भोजन में मल्टी विटामिन और मल्टी मिनरल शामिल करें। अगर आपके खाने में आयरन, कैल्शिम और विटामिन बी नहीं हैं तो नाखून जरुर टूटेगें। ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे मछली और वॉलनट नाखूनों को अंदर से नमी पहुंचाते हैं।
3. नाखूनों को मजबूत बनाने के लिए नेल स्ट्रेथनर लगाइये। इस प्रोडक्ट में केराटिन, विटामिन इ, पोषक तत्व जैसे की कॉपर, मैगनीश्यिम और कैल्शिम आदि मजबूती प्रदान करते हैं। आप चाहें तो इसको नेल पॉलिश या फिर सीधे नाखूनों के ऊपर ही लगा कर प्रयोग कर सकती हैं।
4. अपने टूटे नाखूनों को अगर फाइल या शेप देना हो तो चार साइड वाले ग्रिट फाइलर से करे न कि मेटल के फाइल से। देखा यह गया है कि जो मेटल फाइलर होता है वह नाखूनों के लेयर को फाड देता है।
5. नाखून में सूखेपन की वजह से क्यूटिकल्स छिलने लगते हैं और धीरे धीरे नाखून कमजोर हो कर टूटने लगते हैं। अगर आपको नाखून मजबूत करने हैं तो उन पर दिन में चार बार मॉस्चोराइजर या लोशन लगाएं। याद रखें कि रात में सोने से पहले नाखूनों को लोशन से नमी प्रदान करना ही करना है।



Click it and Unblock the Notifications
