Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
ऐसे बनाइये अपनी पलको को घना
लड़कियों की खूबसूरती उनकी बड़ी-बड़ी आंखों से होती है और अगर उनकी पलके घनी हुईं तब तो इन आंखों का कहर देखिये। कई महिलाओं की पलके घनी नहीं होती इसलिये वे अपनी आंखों की सुंदरता को उभारने के लिये नकली या आर्टिफीशियल पलको का इस्तमाल करती हैं। लेकिन जब आप अपनी पलको को प्राकृतिक रूप से घना बना सकती हैं, तो आपको इतनी तकलीफ उठाने की क्या जरुरत। आइये जानते हैं कि किस तरह से आप अपनी पलको को घना और मोटा बना सकती हैं-

1. कैस्टर तेल- रात को सोते समय हर रोज अपनी पलको पर यह तेल लगाएं। चाहे तो तेल को हल्का सा गरम भी कर सकती हैं। इसको दो महीने तक के लिये लगाइये और फिर देखिये कि आपकी पलके किस तरह से घनी हो जाती हैं।
2. विटामिन इ तेल- एक छोटा सा आइ लैश ब्रश लें और उसे इस तेल में डुबा कर रोजाना अपनी आंखों की पलको पर लगाएं। चाहें तो विटामिन इ की कुछ टैबलेट को क्रश कर के इस तेल के साथ मिला कर लगा सकती हैं। अगर आपकी पलको पर खुजली होती है तो वह भी इस तेल को लगाने से खतम हो जाएगी।
3. ब्रश- जिस तरह से हम अपने बालों को झाडते हैं, ठीक उसी तरह से हमें अपनी पलको को भी ब्रश से झाडना चाहिये। चाहें तो मस्कारे का ब्रश भी प्रयोग कर सकती हैं। पलको को रोजाना दो बार ब्रश से झाड़े।
4. वैसलीन- अगर आप किसी प्रकार का तेल नहीं लगाना चाहती, तो वैसलीन इसका सबसे बेहतर विकल्प है। रोजाना रात को सोने से पहले अपनी पलको पर वैसलीन लगाएं। उसके बाद सुबह उठते ही अपनी पलको पर हल्के गरम पानी से छींटे मार कर साफ करें वरना पूरे दिन वह चिपचिपाती रहेंगी।
5. प्रोटीन डाइट- अगर आपका शरीर स्वस्थ्य रहेगा, तो जाहिर सी बात है कि आपकी आंखें और पलके भी ठीक रहेंगी। रोजाना अपनी डाइट में प्रोटीन खाइये क्योंकि त्वचा, बाल, नाखून और पलको को इसकी बहुत जरुरत होती है। अपने आहार में दाल, मछली, मीट, चने और मेवे आदि को शामिल कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications