Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
नरम और सेक्सी पैरों के लिए 10 नुस्खे
सूखे और फटे पैर कभी सेक्सी नहीं लगते और वाकई में ऐसे पैर आपके पूरे लुक को खराब कर सकते हैं। खासकर जब आप स्टेप वाली सैंडल पहनने जा रही हों, तो फटी एडियां और पैर दूसरों के सामने आपको शर्मिंदा करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। हालांकि हम लोगों में से कई लोगों को फटे पैरों की समस्या आम है और कई लोगों को मौसम के हिसाब से भी दिक्कत होती है।
लेकिन अगर आप साल भर में एक बार भी इस तरह की समस्या से ग्रसित हो जाते हैं तो इसकी अनदेखी नहीं करनी चाहिए। आपका मन खुले पंजे वाले जूते पहनने का है लेकिन आपकी चटकी हुई एडि़यां दिक्कत बन रही हैं तो आपको इस आर्टिकल को पढ़ने की जरूरत है क्योंकि इसमें दिए गए टिप्स केवल महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि पुरूषों के लिए भी हैं, जो आपके पैरों को नरम और सेक्सी बनाने में मदद करेगें।

1) अपने पैरों को अच्छे से धुलें
जब भी आप नहाने के लिए जाएं, अपने पैरों पर सबसे पहले ध्यान दें। अपने पैरों को अच्छी तरह से धुलें। उन्हे बॉडी वॉश या साबुन से स्क्रब करें। ध्यान रखें कि बिस्तर पर जाने से पहले यानि रात को सोने से पहले आपके पैर साफ और बदबूरहित हों। गंदे पैर और चटकी एडि़यां आपके लुक को खराब कर सकते हैं।

2) पैरों को मिल्क थैरेपी दें
पैरों के लिए मिल्क थैरेपी लाभकारी होती है, इसके लिए आप 250 मिली मिल्क लें और उसमें अपने पैरों को भिगोएं। ऐसा लगभग महीने में एक बार अवश्य करें। मिल्क हल्का सा गुनगुना कर इस्तेमाल करें, कच्चे दूध का प्रयोग न करें। दूध में पैर भिगोने से पैरों को लैक्टिक एसिड निकल जाता है और दाग - धब्बे भी दूर हो जाते हैं, साथ ही साथ पैर भी अत्यधिक मुलायम हो जाते हैं।

3) पैरों को गुनगुने पानी में भिगोएं
केवल पैरों को धुलना ही पैरों को नरम बनाने के लिए पर्याप्त नहीं है। इसके अलावा, अपने पैरों को गुनगुने पानी में 5 से 10 मिनट तक भिगोकर रखें। इस तरीके से आपके पैर चटकने से बचेगें, पैरों की त्वचा ड्राई नहीं होगी और स्कीन की डेड सेल्स भी निकल जाएगी। लेकिन पैरों को ज्यादा समय तक पानी में भिगोकर न रखें।

4) प्यूमिक स्टोन से रगड़ कर डेड सेल्स निकालें
बाजार में पैरों को साफ करने वाले स्टोन मिलते है जिन्हे झांवां या प्यूमिक स्टोन कहा जाता ह, इस स्टोन से अपनी एडि़यों, पैर की उंगुलियों और तलवों को साफ करें। ऐसा कम से कम हफ्ते में दो बार करें।

5) पैरों के नाखूनों को सही आकर दें
अपना नेल क्लिपर लें और पैरों के बढ़े हुए नाखूनों को काट लें। पैरों के नाखूनों को हमेशा नहाने या धुलने के बाद ही काटें। लम्बे नाखून, पैरों में धूल जमा करने की जगह बन जाते हैं और इसमें बैक्टीरिया पैदा होते हैं, इससे आपको इंफेक्शन भी हो सकता है।

6) जूतों से हवा पास होने दें
अगर आप सारा दिन जूते या स्नीकर्स पहनते हैं तो दिन में कम से कम एक बार उन्हे उतार लें, ताकि पैरों को हवा लग सकें। अगर आपके स्नीकर्स में बदबू आती है तो उन्हे नियमित रूप से साफ करें। जूतों से आने वाली बदबू भी आपकी इमेज की धज्जियां उड़ा सकती है।

7) पैरों को माश्चराइज करें
समय - समय पर अपने पैरों पर माश्चराइजर लगाएं और हमेशा कॉटन के मोजे पहने। ऐसा करने के लिए सबसे सही समय रात को सोने से पहले का होता है, क्योंकि इसे लगाने के बाद आप आराम से सो जाते है और पैरों में माश्चराइजर भी आराम से लगा रहता है। वैसे आप माश्चराइजर क्रीम के बदले वेजीटेबल ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

8) सही जूते पहनें
हमेशा सही फीटिंग के जूते पहनें। सही फीटिंग के जूते पैरों को सही बनाए रखते हैं और इससे एडि़यां भी नहीं चटकती हैं। आरामदायक जूतों में हील भी हो सकती है लेकिन उसे पहनने में आपको तकलीफ नहीं होनी चाहिए। फुटवियर ऐसा होना चाहिए, जिसे पहनकर बिना दिक्कत के आसानी से बैठा जा सके और चलने में कोई समस्या न हो।

9) आराम आवश्यक है
कई बार ज्यादा देर तक लगातार खड़े रहने या नियमित रूप से खड़े रहने के कारण भी पैरों की एडि़यों में दरार आ जाती है। इसके लिए जरूरी है कि आप पैरों को आराम दें।

10) अपने पैरों को फुट मसाज दें।
फुट मसाज आपके पैरों में ब्लड़ सर्कुलेशन को बढ़ा देता है और आपके पैरों को आरामदायक बनाता है। इससे तनाव में भी राहत मिलती है। फुट मसाज के दौरान तेल का उपयोग करने से त्वचा नरम हो जाती है और ताजगी महसूस होती है।



Click it and Unblock the Notifications
