Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
टैटू बनवाने की 10 बेहतरीन जगह
शरीर पर रंग-बिरंगे टैटू का प्रचलन बहुत पहले से ही चला आ रहा है। क्या आप जानते हैं कि यूरोप में बडे़-बडे़ टैटू महोत्सव तक भी चलते हैं, जहां पर जगहों जगहों से मॉडल्स आते हैं। आज कल तो टैटू बनवाना इतनी साधारण सी बात हो चली है कि कोई भी झट से बनवा ले। इसका खास क्रेज युवाओं में होता है जो अपने फिल्मी सितारों की देखा-देखी करने से बाज नहीं आते। ठीक है आप भले ही अपने फेवरेट एक्टर और एक्ट्रेस को देख कर टैटू गुदवाने का फैसला लेते हों, पर यह जरुरी नहीं है कि उनके टैटू बनवाने की जगह और डिजाइन आप पर भी सूट करेगी।
टैटू गुदवाने के दो पहलू हैं- पहला तो टैटू की डिजाइन और दूसरा टैटू गुदवाने की जगह। इन दोनों चीजों का सही मेल बहुत जरुरी होता है। यदि बात करें कुछ सेलेब्रिटियों की तो उन्होंने अपना टैटू बड़ी ही होशियारी से बनवाया है। जैसे, उन्होनें करीना का नाम अपनी बांह पर हिंदी में लिखवाया है। यह साफ-साफ दिखाई देता है और एक मेसेज भी देता है। इसी तरह से डेविड बेखम, मंदिरा बेदी आदि जैसे सेलेब्रिटी हैं जिन्होंने अच्छी-अच्छी जगहों पर टैटू गुदवाया है।
अगर आप भी टैटू गुदवाने की फिराख में हैं तो इन्हीं सेलेब्रिटियों की ही तरह ऐसी जगहों पर टैटू गुदवाएं जहां लोगों की नजर भी पडे़ और यह साफ-साफ मेसेज भी दें। चलिये देखते हैं वे कौन सी हॉट जगहें हैं जहां टैटू गुदवाया जा सकता है।

गर्दन
दीपिका की तरह आप भी गर्दन के पीछे टैटू बनवा सकती हैं। इसे लोगों को दिखाने के लिये आप बालों को पोनी या उसका जूड़ा बना सकती हैं।

कंधो के बीच
मंदिरा बेदी ने एक नया हॉट टैटू कंधो के बीच में गुदवाया है। इनके टैटू में डिजाइनर ओम बना हुआ है।

कमर पर
इस तरह का टैटू बड़ा ही सुंदर लगता है और लोगों का ध्यान भी अपनी ओर खींचता है। आप चाहें जींस पहने या स्कर्ट यह हर लो वेस्ट कपडे़ पर अच्छा दिखेगा।

ऊपरी बांह
यदि आप ज्यादा स्लीवलेस कपड़े पहनती हैं तो बांहो पर टैटू करवा सकती हैं। एंजलीना ने अपने बांह पर अपने बच्चों की बर्थ डेट गुदवाई है।

कलाई
जॉनी डेप ने अपनी कलाई पर अपना नाम और उसके ऊपर गौरेया का टैटू बनवाया है। यह टैटू जैक स्पैरो के नाम पर बनवाया गया है।

बाइसेप्स और कलाई
यदि आपके बाइसेप्स दिखाने लायक हैं तो इस पर टैटू जरुर बनवाइये। इसके साथ ही कलाई का भी पूरा उपयोग कर सकते हैं।

ऐंकल
ऐंकल पर टैटू बनवाने का चलन तब चला जब पेनिलोप क्रूज ने अपने टखनों पर 883 लिखवाया। इन्होंने इसका मतलब बताने से मना कर दिया इस लिये इस बात पर बड़ी बहस चली। यहां पर टैटू तब क्यूट लगेगा जब आप सही जूते या सैंडल पहने।

नाभि
नाभि पर टैटू करवाना हॉटनेस की निशानी है। सबसे अच्छी बात है कि यह साड़ी या लहंगा पहनने पर भी बहुत खूबसूरत लगता है।

सीना
सीने पर टैटू के लिये बहुत सी जगह होती है तो, यहां पर बड़ा और फैन्सी टैटू गुदवाने में कोई समस्या नहीं है। सिल्वेस्टर ने अपने सीने पर अपनी बीवी का चेहरा बनवाया है जो कि तीन ओर से गुलाब के फूल से घिरा है।

कंधा
एशा ने अपने दोनों कंधो पर डिजाइनर ओम और गायत्री मंत्र लिखवाया है।



Click it and Unblock the Notifications
