Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
बेसन के सौंदर्य लाभ
बेसन हर घर में प्रयोग किया जाने वाला आटा है जो कि खाने के भी काम आता है और सौंदर्य निखारने के लिये भी काम आता है। पुराने जमाने से ही महिलाएं बेसन को चेहरे और बालों पर लगाती आ रही हैं।
अगर चेहरे पर मुंहासे हैं या फिर चेहरा ड्राई या ऑयली है तो आप बेसन का उपयोग कर के उसे सही कर सकती हैं। आप बेसन को जितना कम समझती हैं वह उतना ही अच्छा है। गाली गर्दन और बगल अगर काली है तो भी बेसन पैक लगा कर उसे साफ किया जा सकता है। आइये जानते हैं बेसन के सौंदर्य लाभ।

बेसन के सौंदर्य लाभ
1. फेस पैक- अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आप दही, रोज वॉटर और बेसन का पेस्ट लगा सकती हैं। इससे त्वचा से सारी गंदगी साफ हो जाएगी और वह कोमल हो जाएगी। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो बेसन फेस पैक आपकी त्वचा को नमी पहुंचाएगी। बेसन, शहद , 1 चुटकी हल्दी और थोड़ा सा दूध मिला कर पेस्ट बनाइये और चेहरे पर 20 मिनट तक लगा रहने के बाद धो लीजिये।
2. टैन रिमूवर- इस पैक को बनाने के लिये 4 बादाम पाउडर, 1 चम्मच दूध, नींब रस और बेसन मिलाइये और चेहरे पर 30 मिनट तक लगाइये और बाद में चेहरा धो लीजिये। यह सन टैन को हटाने में बहुत लाभदायक है और त्वचा भी चमकाता है।
3. मुंहासों से छुटकारा दिलाए- अगर आपकी त्वचा पर पिंपल बहुत होते हैं तो चिंता मत कीजिये। बेसन के साथ चंदन पाउडर, हल्दी और दूध मिलाइये और चेहरे पर 20 मिनट तक लगा रहने के बाद धो लीजिये। इसे हफ्ते में कम से कम 3 बार लगाएं।
4. डार्क आर्म और गले के लिये- कई महिलाएं अपनी बगलों और गर्दन को साफ करने पर ध्यान नहीं देती। लेकिन उसे साफ और गोरा रखने के लिये बेसन, दही और हल्दी साथ में मिलाएं और उस जगह पर लगाएं। 30 मिनट बाद धो कर तिल के तेल से मसाज करें।
5. खराब बालों के लिये- बेसन बालों के लिये भी अच्छा होता है। बेसन और दही मिला कर बालों में लगाएं और चमकते और मजबूत बाल पाएं। इससे रूसी की भी समस्या भी दूर होती है।



Click it and Unblock the Notifications
