Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
सीफूड खाने के सौंदर्य लाभ
आज कल हर महिला प्राकृतिक खूबसूरत दिखना चाहती है। हर महिला को बाजारू ब्यूटी प्रोडक्ट लगाना पसंद नहीं होता इसलिये वे दादी-नानी मां के घरेलू नुस्खे लगाना ज्यादा पसंद करती हैं। लेकिन इसके अलावा अपनी डाइट में कुछ ऐसे खाघ पदार्थ भी शामिल करने चाहिये, जो त्वचा पर अच्छा प्रभाव डालें। सीफूड यानी की समुंद्री जीव, इस मामले में बहुत लाभकारी होते हैं। इनमें बहुत सारा प्रोटीन, विटामिन और मिनरल होता है, जो पूरे स्वास्थ्य को निखारते हैं। अगर आपभी चाहती हैं कि आपकी त्वचा हमेशा जंवा बनी रहे और उस पर कोई दाग-धब्बा न दिखाई दे तो, आज से ही सीफूड डाइट में शामिल करें।
कई लोग फिश कॉड ऑयल खाना भी पसंद करते हैं, लेकिन अच्छा होगा कि आप हफ्ते में एक दिन संमुद्री मछली घर पर ही बनाएं और पूरे परिवार को खिलाएं। सीफूड का सेवन करने से दिमाग तेज होता है और आंखों की भी रौशनी बनी रहती है। आइये जानते हैं कि सीफूड खाने से हमारे सौंदर्य में क्या परिवर्तन होते हैं।

सीफूड खाने के सौंदर्य लाभ
1. स्वस्थ्य दांत- आप दूसरों के सामने किस तरह दिखते हैं, इसमें आपके दांत बहुत योगदान प्रदान करते हैं। अगर आपको अपने दांत मजबूत रखने हैं तो संमुद्री मछली खाएं। इसमें खूब सारा कैल्शियम होता है, जो कि दांत के सथ हड्डियों को भी मजबूत करता है।
2. चमकदार तवचा- सीफूड में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, जो कि त्वचा में कोलाजेन उत्पन्न करता है। यह एक प्रोटीन होता है जो कि त्वचा में खिंचाव बनाए रखता है। साथ त्वचा हमेशा चमकदार बनी रहती है और झुर्रियां दूर रहती हैं।
3. दाग-धब्बे रहे दूर- त्वचा पर मुंहासे के धब्बे पूरा चेहरा खराब कर देते हैं। इनके दाग को हटाने के लिये सीफूड खाइये। यह तेल ग्रंथी से ज्यादा मात्रा में निकलने वाले तेल को रोकता है।
4. चमकीले बाल- लंबे, लहरदार बाल होना हर महिला का ख्वाब है। अपनी डाइट में सीफूड शामिल करें, इससे बालों में मजबूती आएगी और वे चमकीले होगें।



Click it and Unblock the Notifications
