Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
दादी मां के ब्यूटी सीक्रेट्स
आजकल लड़कियों में खूबसूरत दिखने का चलन पहले से ज्यादा बढ़ गया है। अगर किसी लड़की को ज्यादा मेकअप करना नहीं पसंद है तो भी वह आंखों में हल्का सा काजल तो लगा ही लेती है। वैसे आपको बता दें कि आज की लड़कियां न केवल बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट इस्तमाल करना पसंद करती हैं बल्कि उससे कहीं ज्यादा दादी मां के ब्यूटी वाले नुस्खे प्रयोग करती हैं। इससे उनकी खूबसूरती ज्यादा निखर के आती है और कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता।
यदि आप भी दादी और नानी मां के नुस्खे अपनाएंगी तो आपके न पैसे खर्च होगें और न ही कोई साइड इफेक्ट होगा। उदाहरण के तौर पर हम वैक्सिंग पर न जाने कितने रूपये खर्च कर देते हैं, तो ऐसे में अगर आप केवल सरसों के तेल और बेसन से अपनी त्वचा को मसाज करेगीं तो सारे अनचाहे बाल निकल जाएंगे। आइये और जानकारी के लिये पढ़ते हैं इसे-

खूबसूरत आंखों के लिये खीरा
आंखों पर ठंडे खीरे का स्लाइस रखने से उसकी सूजन तथा डार्क सर्कल दोनों ही कम हो जाते हैं।

फेस वॉश
अपने चेहरे को दिन में तीन बार ठंडे पानी से धोएं। इससे आपको साफ और चमकदार मिलेगी।

स्टीमिंग
पुराने जमाने में जब महिलाएं ब्यूटी पार्लर नहीं जा पाती थीं तब, वे घ पर ही स्टीम ले कर अपने चेहरे को चमकदार बना लेती थीं। स्टीम लेने से मुंहासे नहीं आते और बंद पोर्स भी खुल जाते हैं।

चेहरे के लिये फल
फल जैसे, आम, पपीता, नींबू, अंगूर और स्ट्रॉबेरी आदि को फेसपैक के रूप में लगा सकती हैं। इससे आपकी त्वचा चमकदार बनेगी।

बालों की मसाज
गरम नारियल तेल से बालों की मसाज करने से बालों की रंगत सुधरेगी और वे मजबूत होगें।

बालों के लिये दही
केमिकल वाले हेयर कंडीशनर के लिये पैसे बरबाद करने से अच्छा है कि आप बालों में दही लगाएं। आप चाहें तो सिरका भी प्रयोग कर सकती हैं। इससे आपके बाल कोमल और सिल्की हो जाएगें।

बालों की समस्याओं को सुधारे नींबू
नींबू से सिर की त्वचा पूरी तरह से साफ हो जाती है, रूसी भ्ज्ञी साफ होती है और खुजली भी दूर होती है।

त्वचा के तेल
अगर त्वचा ड्राई है तो अपनी त्वचा पर नियमित रूप से नारियल का तेल और ऑलिव ऑयल लगाइये। इससे त्वचा नरम और टाइट हो जाती है।

अनचाहे बालों को हटाए सरसों का तेल
नहाने से पहले अपने हाथों और पैरों पर सरसों के तेल से मालिश कीजिये। आपके हाथ-पैर मुलायम हो जाएंगे।

होठो को कोमल बनाए घी
अगर होठ फट जाए तो उस पर ताजी घी लगा लें। इससे होठ पिंक हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
