Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
किस तेल से करनी चाहिये बॉडी मसाज?

जब भी हमें थकान का एहसास होता है, तब जो हमारे दिमाग में बात आती है वह होती है तेल मालिश की। एक अच्छे तेल से बॉडी मसाज करने पर शरीर का सारा दर्द पल भर में ही गायब हो जाता है। बॉडी मसाज करने से शरीर में रक्त का प्रवाह तेज हो जाता है और शरीर की सारी थकान मिट जाती है। गरम तेल से मसाज करने के कई सारे लाभ हैं। उदाहरण के तौर पर शरीर और दिमाग को राहत, त्वचा में नमी और रक्त का तेज प्रवाह होना। अच्छी बॉडी मसाज करवानी हो तो जाइये केरल
अच्छा तेल लगाने से त्वचा में चमक भी आती है और त्वचा टाइट हो जाती है जिससे झुर्रियां दिखाई नहीं पड़ती। बॉडी मसाज करने के लिये आपको तरह तरह के तेल मिल जाएंगे, लेकिन कोई भी तेल लगा लेना सही नहीं रहता क्योंकि बॉडी पर इनका असर नहीं होता। कुछ तेल जैसे सरसों का तेल या फिर जैतून का तेल शरीर पर मालिश करने के लिये सबसे उपयुक्त रहता है। इससे शरीर का दर्द चला जाता है और हड्डी भी मजबूत होती है। अगर त्वचा को चमकदार बनाना है और स्ट्रेच माक्स हटाने हैं तो आप जैतून के तेल से मसाज कर सकती हैं।

ऑलिव ऑयल
यह त्वचा में अच्छी तरह से समा जाता है और उसे नमी प्रदान करता है। यह तेल दर्द से राहत भी दिलाता है।

बादाम तेल
यह तेल हर तरह की त्वचा पर असर करता है पर यह अपना खास असर रूखी त्वचा पर दिखाता है।

सरसों का तेल
यह बॉडी ऑयल थकान भरी मासपेशियों का दर्द भगाने में लाभकारी होता है। यह हड्डियों को भी मजबूत करता है।

एवोकाडो ऑयल
अगर इस तेल को दूसरे तेलों जैसे, लेवेंडर ऑयल के साथ मिक्स कर के लगाया जाए तो यह स्किन को टोन करेगा और उसे रूखा होने से बचाएगा।

नारियल तेल
यह तेल त्वचा को पोषण देता है, उसे टाइट करता है और उसमें नमी भरता है।

अरंडी या केस्टर ऑयल
इस तेल के दोनों ही त्वचा और बालों पर अच्छे असर होते हैं। यह गाढा और चिपचिपा तेल हर तरह कि स्किन को सूट करता है। यह चेहरे से झुर्रियों को भी दूर करता है।

जोजोबा ऑयल
यह त्वचा से मुंहासों को दूर करता है क्योंकि इसमें एंटी बैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं। जिन लोगों के चेहरे मुंहासो से भरे हैं, उन्हें यह तेल बहुत फायदा करेगा।

अंगूर के बीज का तेल
इस तेल से बिल्कुल भी एलर्जी नहीं होती और त्वचा पर इसके बहुत से फायदे भी हैं। अगर साफ और कोमल त्वचा चाहिये तो इससे बॉडी मसाज करें।

तिल का तेल
यह तेल टोनर के रूप में इस्तमाल किया जा सकता है। इसका प्रयोग आयुर्वेद में भी बताया गया है।

सूरजमुखी तेल
यह तेल कई सारे एसिड से भरा है जो कि हमारी त्वचा के लिये बहुत अच्छा माना गया है।



Click it and Unblock the Notifications
