Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
शरीर छिदवाने के बाद में
बॉडी पियर्सिंग यानी की शरीर में किसी भी भाग पर छेद करवाना आज कल आम बात होती चली जा रही है। जिस तरह लोग अपने कपड़ो और हेयरस्टाइल पर ध्यान देने लगे हैं उसी तरह से बॉडी पियर्सिंग के लिये भी टीनेजर्स पागल हो रहे हैं। लेकिन इसे आंख बंद कर के नहीं करवाना चाहिये बल्कि इसे बहुत ही सोंच समझ कर ही करवाना चाहिये क्योंकि इससे आपके शरीर को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पियर्सिंग हमेशा एक प्रशिक्षित वयक्ति द्वारा तथा एक स्वच्छ सुविधा वाली जगह पर ही करवाएं। इसके लिए इस्तेमाल किया जाने वाला उपकरण भी साफ होना चाहिये।
पियर्सिंग करवाने के बाद अपने शरीर के उस भाग की देखभाल करें वरना संक्रमण होने के चांस बहुत ज्यादा बढ जाते हैं। यहां पर कुछ टिप्स दिये हुए हैं जो कि पियर्सिंग करवाने के बाद काम आएंगे। तो ज़रा ध्यान दीजियेगा-

शरीर छिदवाने के बाद में
1. आम तौर पर पियर्सिंग करवाने के बाद शरीर से तरल पदार्थ निकलता है, जो कि कुछ देर के बाद सूख जाता है और आभूषण के पास जम जाता है। यह आवश्यक है कि पियर्सिंग को स्वच्छ और गंदगी से मुक्त रखा जाए।
2. अपनी पियर्सिंग वाली जगह को हमेशा छूने से बचे और जब भी छुएं तो अपने हाथों को उससे पहले साबुन से धुल लें। नाभि पर की गई पियर्सिंग को कुछ दिन कपड़े से ढंक कर ही रखना चाहिये नहीं तो संक्रमण का खतरा रहता है।
3. आपको बॉडी पियर्सिंग को सूखा रखना चाहिये और ढीले कपड़े पहनने चाहिये।
4. मुंह या कान पर पियर्सिंग करवाने पर कुछ ऐसे तरल पदार्थ मिलते हैं जो उस जगह पर जल्द से जल्द ठीक कर देते हैं । इसके अलावा आप सेंधा नमक और पानी को घोल कर भी प्रयोग कर सकते हैं। इससे महीने भर साफ करने से त्वचा जल्द सही हो जाएगी।
5. होठो पर पियर्सिंग करवाने पर जब भी कुछ खाएं, पियें या स्मोकिंग करें तो, बाद में अपने मुंह को एंटीसेप्टिक माउथवॉश से जरुर धोएं।
6. पियर्सिंग करवाने के बाद नहाना चाहिये। इससे शरीर से निकला तरल पदार्थ मुलायम हो जाता है जिससे इससे कॉटन बड से निकालना आसान हो जाता है।
7. पियर्सिंग पर किसी तरह का कोई तेल या साबुन न प्रयोग करें। शैंपू और डियोड्रंट भी न प्रयोग करें और पहले हफ्ते में स्विमिंग भी न करें नहीं तो अन चाहे बैक्टीरिया पनपना शुरु हो जाएंगे।
8. आप चाहे तो टी ट्री ऑयल या इमू ऑयल का प्रयोग कर सकते हैं। इससे छेद जल्द सही होगा।



Click it and Unblock the Notifications
