Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
आंखों की थकान दूर करें ये घरेलू उपचार
जब आपकी आंखें थकी हुई हों तो, कोई भी मेकअप उन्हें चमकदार नहीं बना सकता। सुबह की नींद ठीक तरह से पूरी न हो पाने की वजह से या फिर रातभर लैपटॉप पर काम करने की वजह से आंखों में थकान समा जाती है, जो कि कई दिनों तक दूर नहीं हो पाती। थकी हुई आंखें आपी जीवन शैली पर इतना प्रभाव डालती हैं कि अगर आप किसी पार्टी में जा रहे हों और अच्छे कपड़े पहने हो तो भी लोग यही समझेगें कि आप बहुत थके हुए हैं।
आंखों की थकान या तो पूरी नींद लेने से जाती है और या फिर कुछ घरेलू उपचारों से। कुछ प्रकार के आइ पैक होते हैं जो कि थकी हुई आंखों को आराम पहुंचाते हैं। यहां देखें वह लिस्ट-

आंखों की थकान दूर करें ये घरेलू उपचार
1. आइस आई पैक- एक नैपकिन में आइस क्यूब लपेट लें और अपनी आंखों पर रखें। थकी हुई आंखों के चारो ओर आइस क्यूब रगडे़ और आंखों की सूजन से मुक्ती पायें।
2. गुलाब जल और रूई का फाहा: रोजवॉटर में 2 कॉटन बॉल्स डुबोएं और उसमें अपनी थकी हुई आंखों पर रखें। ऐसा 10 मिनट तक के लिये करें।
3. कुकुंबर आइ पैक- ठंडे खीरे की स्लाइस काटें और उन्हें अपनी एक एक आंख पर कुछ देर के लिये रखें। इससे आंखों को आराम मिलेगा और झुर्रियां भी नहीं पडे़गीं।
4. चंदन आई पैक- चंदन पेस्ट लगाने से त्वचा को बड़ी ही ठंडक मिलती है। आंखों के आस पास वाली जगह काफी नाजुक होती है तो, अगर आप उस जगह पर चंदन पाउडर का लेप लगाएंगी तो आपकी आंखों की थकान मिट जाएगी। पेस्ट को सूखने के बाद उसे ठंडे पानी से धो लें।
5. नींबू का रस- नींबू में एंटी आक्सीडेंट है जिससे उनकी स्लाइस को आंखों के चारो ओर रगड़ने से सूजी हुई आंखों में जान आ जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
