Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
नारियल तेल से करें फटे होंठो का इलाज
सर्दियां आ चुकी हैं। सर्दियों के मौसम में बॉडी में रूखापन सबसे ज्यादा होता है। इन दिनों, बालों और त्वचा पर विशेष ध्यान देना होता है। सर्दियों के मौसम में त्वचा के साथ - साथ होंठ भी फटने लगते है। अगर होंठो की सही तरीके से देखभाल न की जाएं, तो उनसे खून भी निकलने लगता है। शरीर में होंठो पर तेल ग्रंथियां नहीं होती है, इसीकारण यह सबसे जल्दी रूखे होते है। सर्दियों के दौरान शरीर में पानी की मात्रा भी कम पहुंचती है जिसके कारण बॉडी डिहाईड्रेट होने लगती है और इसका सीधा असर होंठो की त्वचा पर पड़ता है। आजकल मार्केट में कई लिप बाम और लिप क्रीम आते हैं जो होठों को नमी प्रदान करते हैं।
वैसे घर पर कई प्रकार से फटे होंठो का उपचार किया जा सकता है। कई घरेलू सामग्रियों से होंठो को नमी प्रदान की जा सकती है। होंठो को सबसे ज्यादा नमी तेल दे सकता है। अगर आप होंठो पर नारियल का तेल लगाएं तो सबसे ज्यादा फायदा होगा। नारियल का तेल, सर्दियों में होंठो को फटने से बचाता है और उन्हे मुलायम भी बनाता है। इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं होते है।
आइए जानते है किस प्रकार नारियल तेल के इस्तेमाल से होंठो की देखभाल की जा सकती है : -

1) हर दिन इस्तेमाल करें :
अगर आप होंठो को वाकई में सुंदर और मुलायम बनाना चाहते है तो नारियल तेल का नियमित इस्तेमाल करें। घर पर रहने वाले लोग हर दो घंटे में नारियल तेल का इस्तेमाल करें। इस प्रकार, होंठ सर्दियों में भी मुलायम रहते है।
2) रात में लगाकर सोएं :
नारियल के तेल में महक आती है और अगर आप कामकाजी है तो उसे दिन के दौरान होंठो पर लगाना मुश्किल होता है। ऐसे में आप रात को नारियल तेल से होंठो की मसाज करें और लगाकर सो जाएं। इस प्रकार आपके होंठ फटने से बचेगें। सुबह उठकर गुनगुने पानी से होंठो को धो लें। पर दिन के दौरान किसी प्रकार का लिप बाम अवश्य लगाकर रखें।
3) नारियल फ्लेवर वाला लिप बाम लगाएं :
लोगों की जरूरतों को समझते हुए कई कम्पनियों ने मार्केट में नारियल फ्लेवर वाला लिप बाम लांच किया है। यह लिप बाम सस्ते और अच्छे होते है। अगर आप कहीं बाहर है या आपके पास नारियल तेल नहीं है तो इन लिप बाम का इस्तेमाल आसानी से किया जा सकता है। इनका इस्तेमाल नियमित रूप से भी कर सकते है। शेड्स वाला न खरीदकर सिम्पल लें ताकि आपके होंठो पर कम कैमिकल लगे।
4) जमा नारियल तेल लगाएं :
पिछले हुए तेल के मुकाबले जमा हुआ नारियल का तेल ज्यादा फायदेमंद होता है। यह होंठो पर लम्बे समय तक टिका रहता है और नमी प्रदान करता है। रात में सोते समय हार्ड ऑयल लगा लें।
5) ऑयल मिक्सचर लगाएं :
आप चाहें तो सिर्फ नारियल तेल लगाने की बजाय उसमें जैतून का तेल भी मिला लें। मिश्रित तेल भी होंठो को नमी प्रदान करता है और उन्हे फटने से बचाता है। तेल के इस मिश्रण को आप बनाकर रख सकते हैं या ताजा भी बना सकते है। रात को सोने से पहले इसे लगाने से ज्यादा लाभ मिलता है। सर्दियों में इसे नियमित रूप से लगाएं



Click it and Unblock the Notifications