Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
बगल की बदबू दूर भागने के उपाय
आपके पास कोई बैठा है और उसने अपने हाथों को जैसे ही ऊपर उठाया, एक भयंकर बदबू ने आपका मन खराब कर दिया। हो सकता है कि ऐसी ही बदबू आपकी बगलों से भी आती हो। बगलों से बदबू आने का प्रमुख कारण, सही से सफाई न करना, अस्वस्थ जीवन शैली, बॉडी में फंगल इंफेक्शन या एक्ट्रा फैट आदि हो सकता है। कई बार बीमारी, गर्मी, चिपचिपाहट भरे मौसम और हारमोन्स इफेक्ट के कारण भी बदबू आती है, ये कोई चिंता वाली बात नहीं है लेकिन आपको बदबू को दूर भागने के उपाय के बारे में अवश्य सोचना चाहिए। वरना इस तरह से आपको त्वचा की बीमारी होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
आजकल मार्केट में बगल की बदबू दूर करने के कई स्प्रे आदि आते है जिससे आप महकने लगते है और बगलों की बदबू छूमंतर हो जाती है। लेकिन बगलों की बदबू को दूर भागने से बेहतर होगा कि आप सही से सफाई करें और तब उनका इस्तेमाल करें। कपड़ों पर डिओ छिड़क लेने से कपड़े साफ नहीं हो जाते, वो साफ सिर्फ साबुन से होते है, ऐसा ही कुछ इन पिट ओड्यूर्स के साथ है। बगलों में पसीना आने में सबसे बड़ा कारक, मौसम भी होता है।

1) प्रतिदिन नहाएं :
शरीर को साफ रखें, हर दिन नहाएं। बगलों पर हर दिन साबुन लगाकर स्नान करें। प्रतिदिन सफाई से नहाने पर आपके शरीर में पसीना कम आएगा और बदबू भी नहीं आएगी।

2) कॉटन सा लिनेन के कपड़े पहनें :
अगर आपको ज्यादा पसीना आता है तो कोशिश करें कि कॉटन या मलमल के कपड़े पहनें। कॉटन या लिनने के कपड़े पसीने को सोख लेते है और बदबू भी नहीं आती। ये कपड़े बगलों को सूखा बनाएं रखते है और शरीर को ठंडक पहुंचाते है।

3) प्याज, लहसून आदि कच्चा न खाएं :
प्याज, लहसून आदि को कच्चा खाने से पसीने में इनकी बदबू ज्यादा आती है। यहां तक कि कैफीनेटेड ड्रिंक पीने से भी पसीना आता है और बगलों से बदबू आनी शुरू हो जाती है।

4) एंटीपरस्प्रेस्ंट स्प्रे :
एंटीपरस्प्रेस्ंट स्प्रे, बॉडी से पसीने की बदबू तुंरत दूर भागने के लिए सबसे कारगर उपाय होते है। एंटीपरस्प्रेस्ंट स्प्रे में जो स्प्रे, आर्मपिट पर रोल करने वाले आते है वह बगलों से पसीने को आने से रोक देते है और शरीर को सुगंध देते है लेकिन इनका यूज बहुत ज्यादा नहीं करना चाहिए। तुंरत लाभ के लिए इनका उपयोग सबसे अच्छा और कारगर होता है।

5) बालों को शेव या वैक्स करें :
बगलों के बालों को बड़ा न होने दें। इन्हे वीक में एक बार शेव या महीने में एक बार वैक्स जरूर करवाएं। अगर बगलों के बाल लम्बे होगें तो बदबू आएगी, क्योंकि पसीना जमा हो जाएगा।

6) साफ कपड़े पहनें :
अंडरगारमेंट हमेशा साफ और धुले हुए पहनें। गंदे कपड़े आपकी बॉडी में इंफेक्शन पैदा कर सकते है और आपके शरीर से बदबू आने लग सकती है। अंडरगारमेंट ही नहीं बल्कि शरीर पर पहना जाने वाला हर कपड़ा साफ होना चाहिए।

7) बेंकिग सोडा :
यह एक प्रसिद्ध घरेलू उपाय है जिससे बगलों की बदबू दूर भाग जाती है। कई लोगों ने इसे आजमाया भी है। अगर आप नहाने के बाद बगलों में बेकिंग सोडा को लगाएं तो बगलों से बदबू नहीं आएगी।

8) एंटीपरस्प्रेंट टेल्क :
एंटीपरस्प्रेंट टेल्क, बगलों में पसीने को आने से रोकता है। अगर आप कही बाहर जा रहे है तो इसका इस्तेमाल करें। एंटीपरस्प्रेंट टेल्क को बगलों में अच्छे से छिड़क लें और मिला लें। इससे बगलों में पसीना नहीं आता है और भीनी - भीनी महक भी आती है।

9) कॉटन पैड्स :
जिन लोगों को बगलों में बहुत ज्यादा पसीना आता है वह मार्केट में मिलने वाले कॉटन पैड्स का इस्तेमाल कर सकते है। आजकल मार्केट में इनकी बिक्री काफी तेजी से हो रही है। यह पैड्स बगलों में जमा होने वाले बैक्टीरिया और बदबू को दूर भगा देते है।
ये पैड्स पसीने को सोख लेते है।

10) सिरका :
सिरका लगाने से बगलों से बदबू कम आती है। यह एक घरेलू नुस्खा है। अगर आप कॉटन में हल्का सा सिरका लेकर बगलों पर लगा लें तो बगलों से बदबू आना बंद हो जाएगी। इससे कई घंटो तक आराम मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications
