Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
जूस जो मिटाए चेहरे के दाग और धब्बे
चोट या घाव के निशान हमारे शरीर का सबसे लज्जजनक हिस्सा होता है। दुर्घटना, इंफेक्शन या मुहांसे के कारण पुरानी त्वचा पर नई त्वचा आ जाती है, जिससे निशान बन जाते हैं। नई त्वचा में प्रोटीन का कंपोजीशन अलग होता है, जिससे यह काफी रफ दिखाई देता है। कुछ समय बाद ये निशान अपने आप आसपास की त्वचा के रंग जैसे हो जाते हैं। पर अगर यह समय के साथ ठीक न हो तो आप कुछ ट्रीटमेंट कर सकते हैं।
निशान को हटाने के लिए कुछ केमिकल आधारित क्रीम आते हैं, पर कई बार इसका प्रभाव काफी कम समय के लिए होता है और साइड इफैक्ट भी होते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप स्किन प्रॉब्लम के लिए नेचुरल ट्रीटमेंट अपनाएं। आप निशान को हटाने के लिए कई तरह के हर्ब, वेजटेबल और फल की मदद ले सकते हैं। आज हम आप को कुछ ऐसे फलों के रस के बारे में बताएंगे जो इन निशानों को हटाने में कारगर होते हैं।
फल स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है और इससे त्वचा से संबंधित समस्या को भी दूर करता है। फल के रस के साथ भी ऐसा ही है और इससे त्वचा पर पड़ी निशान का उपचार किया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फलों के रस के बारे में।

1. टमाटर:
टमाटर का इस्तेमाल आप निशान को हटाने में कर सकते हैं। आप निशान पर टमाटर निचोड़ कर लगाएं। इसे 10-15 मिनट तक छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। टमाटर में निशान को हटाने और त्वचा को सामान्य बनाने का प्राकृतिक गुण पाया जाता है। टमाटर का नियमित इस्तेमाल त्वचा के लिए काफी अच्छा होता है। टमाटर न सिर्फ निशान को हटाता है, बल्कि त्वचा को स्वस्थ और खूबसूरत भी बनाता है।

2. नींबू:
नींबू से कई स्वास्थ संबंधी समस्याओं का उपचार किया जाता है। साथ ही यह चोट और घाव के निशान को भी हटाता है। यह एक नेचुरल ब्लीचिंग है जो त्वचा को चमकदार बनाता है। आप चाहें तो नींबू के रस को सीधे या फिर किसी फेसपैक और फेसमास्क के साथ भी लगा सकते हैं। नींबू का रस एसिडिक होता है, इसलिए निशान पर लगाने से पहले इसे हथेली पर लगाकर कर जांच लें।

3. संतरा
संतरा में विटामिन पाया जाता है जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके रस को जब निशान पर लगाया जाता है तो यह उसे पहले जैसा खूबसूरत बना देता है। त्वचा पर संतरे का रस लगाने के बाद 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से इसे धो लें।

4. स्ट्रॉबेरी:
स्ट्रॉबेरी के रस का इस्तेमाल आप चोट या घाव के निशान के आसपास के असमान त्वचा पर स्क्रब के रूप में कर सकते हैं। हालांकि दूसरे फलों के रस की तुलना में यह थोड़ा कम प्रभावी होता है। बावजूद इसके स्ट्रॉबेरी का रस निशान को हटाने में काफी कारगर होता है। स्ट्रॉबेरी के रस को जब त्वचा पर रगड़ा जाता है तो इससे दाग हटते हैं और त्वचा चिकनी बनती है।

5. तरबूज:
तरबूजे का रस न सिर्फ गर्मी से राहत पहुंचाता है, बल्कि यह त्वचा से जुड़ी समस्याओं से भी निजात दिलाता है। आप इसे त्वचा पर सीधे लगा कर कुछ देर के लिए छोड़ सकते हैं। चोट या घाव के निशान को कम करने और हटाने में तरबूजे का रस काफी कारगर होता है।

6: जूस जो मिटाए चेहरे के दाग और धब्बे:
ये कुछ फल थे, जिनके रस का इस्तेमाल आप चोट या घाव के निशान को हटाने में कर सकते हैं। इसके अलावा अदरक, प्याज और आलू का रस भी काफी फायदेमंद होता है। अक्सर त्वचा पर ऐसे निशान से मन में हीन भावना आ जाती है। पर आप थोड़ी सी मेहनत और धैर्य से इससे छुटकारा पा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
