Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
कैसे पाएं खूबसूरत और स्वच्छ पैर
जिस तरह से आप अपने हाथ और चेहरे का ख्याल रखती हैं उसी तरह से आपको अपने पैरों और उंगलियों का भी ख्याल रखना चाहिये। आपके पैरों के नाखून लोगों के सामने आपके बारे में सारी कहानी बताते हैं। अगर वे गंदे हैं तो समझ लीजिये कि आपको कैसा लगेगा। इससे लगता है कि आप अपना ख्याल अच्छे से नहीं रखती।
अगर आपको साफ पैर और उंगलियां चाहिये तो आपको उनका खास ख्याल रखना पडे़गा और अगर आपके पास उतना समय नहीं है तो आप केवल गरम पानी में थोड़ा सा लिक्विड सोप डाल कर बैठ जाएं। इसके बाद अपने पैरों को प्यूमिक स्टोन या स्क्रब से रगड़ कर साफ कर लें। पैरों की उंगलियों के नाखूनों को साफ रखना जरुरी है क्योंकि यह बैक्टीरिया का घर होता है।

कैसे पाएं खूबसूरत और स्वच्छ पैर
स्टेप 1: अपने पैरों को पूरी तरह से धोएं
अपने पैरों के अंगूठे को साफ रखने के लिये जरुरी है कि आप अपने पैरों को साफ रखें। अपने पैरों को गरम पानी में भिगोइये।
स्टेप 2: नेल पेन्ट छुड़ाइये
एक अच्छा नेल पेन्ट रिमूवर से अपने नेल पेन्ट को छुड़ाइये। एक अच्छे और मजूबत नाखूनों के लिये आपको कुछ दिनों के लिये नेल पेन्ट से दूर रहना चाहिये।
स्टेप 3: गरम पानी में पैर भिगोएं
अपने पैरों को हल्के गरम पानी में 15 मिनट के लिये भिगोइये, उसमें कुछ बूंद तेल और सेधा नमक की डालें।
स्टेप 4: स्क्रब करें
पैरों की उंगलियों और एडियों को कोमल ब्रश से रगड़ कर साफ करें। अपने पैरों को स्क्रब से मसाज कीजिये और बाद में पैर धुल लीजिये।
स्टेप 5: नाखूनो को काटें
कई लड़कियां अपने पैरों के नाखूनों को बड़ा रखती हैं जो कि बहुत ही अनहेल्दी है। इसे बिल्कुल छोटा ही रखना चाहिये वरना इसमें गंदगी भरती चली जाएगी।
स्टेप 6: नाखूनों को फाइल करें
अपने नाखूनों को नेल फाइलर से साफ करें। गंदगी को निकालने वक्त थोड़ा सावधानी बरतें।
स्टेप 7: मॉस्चाराइज करें
जब पैर अच्छी तरह से धुल जाएं तब उन्हें रोज रात में मॉइस्चराइज करना न भूलें। अगर आप अपने पैरों को रोके यां भी नहीं फटेगीं।



Click it and Unblock the Notifications
