Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कैसे रोके पसीने को
टी शर्ट पर पसीने का दाग दिखने में बहुत भद्दा लगता है, लेकिन क्या करें गर्मी इतनी पड़ रही है कि आप पसीने को बहने से नहीं रोक सकतीं। पर फिर भी अगर शर्ट या टी शर्ट के बाजू से पसीने के दाग दिखाई देने लगे तो लोग हमारे पास से भागने लगते हैं।
इसके अलावा पसीने की बदबू को छुपाने के लिये हर बार न चाहते हुए भी तरह तरह के महक वाले डियो और परफ्यूम भी लगाने पड़ते हैं। तो अगर आप भी अपने बगल में दिखने वाले पसीने के दाग से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहती हैं तो आजमाइये ये टिप्स।

पसीना रोकने के कुछ टिप्स
1. परफ्यूम की जगह पर डियो लगाइये। ऐसा करने से जब पसीना निकलेगा तो शरीर से बदबू नहीं आएगी।
2. खूब एक्सरसाइज या एरोबिक्स कीजिये, जिससे अधिक से अधिक पसीना निकल सके और बाद में पसीना ना निकले।
3. वीट ग्रास जूस पीजिये जिससे अंडरआर्म से पसीना कम निकले। इसको पीने से शरीर से गंदगी निकलती है और इसमें ऑक्सीजन हाई होने के नाते यह शरीर के बैक्टीरिया से लड़ता है।
4. लूज फिट और हल्के रंग के कपड़े पहनना शुरु करें। सिन्थेटिक फैबरिक के कपड़े गर्मियों में न पहनें।
5. गर्मियों में अनानास और पपीता अदि फल खूब खाइये। इन फलों में प्राकृतिक एंजाइम होते हैं जो कि पाचन क्रिया और पसीने को ज्यादा निकलने से रोकते हैं।
6. आप चाहे तो टैल्कम पाउडर का प्रयोग कर सकती हैं। नहाने के तुरंत ही बाद बेबी पाउडर या फिर टैल्कम पाउडर लगाएं इससे पसीना सूखा रहेगा।
7. खूब पानी पीजिये जिसेस शरीर हमेशा हाइड्रेट और ठंडा बना रहे।



Click it and Unblock the Notifications
