Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
पैरों को स्क्रब करें इन घरेलू समानों से
शरीर की देखभाल करना बहुत जरुरी है और उससे भी जररुी है पैरों की खूबसूरती संभालना। पर होता यह है कि हम अक्सर पैरों पर फोकस करना भूल जाते हैं। पैरों पर सन टैनिंग, जूतों के काटने के निशान, नमी की कमी की वजह से एडियों का फट जाना आदि हमारे पैरों को खराब बना देते हैं। इसके लिये जरुरी है कि आप अपने पैरों का ध्यान कुछ घरेलू समान से करें, जिससे कोई साइड इफेक्ट भी ना हो और उपचार असरदार हो।
अब हर किसी के लिये रोजाना पेडिक्योर करवाना बजट में नहीं होता। होममेड स्क्रब आपके पैरों को कोमल बनाते हैं और इन पर कोई खर्च भी नहीं होता। यह सिंपल से समान हमारे किचन में ही मिल जाते हैं। स्क्रबिंग समानों के अलावा तेल भी एक अच्छा रोल निभाते हैं। क्योंकि हमारे पैरों से नमी बडी जल्दी चली जाती है तो अच्छा होगा कि आप तेल को इस्तमाल करें। आइये देखते हैं कि घरेलू समानों से पैरों को कैसे स्क्रब करें।

पैरों को स्क्रब करें इन घरेलू समानों से
नमक
नमक को ऑलिव ऑयल के साथ पीस लीजिये और फिर उससे अपने पैरों को रगडिये। इससे आपके पैर कोमल बनेंगे और वे साफ भी हो जाएंगे।
चीनी
ब्राउन शुगर को वेनीला एसेंस के साथ मिलाइये और पैरों को स्क्रब कीजिये।
कॉफी
दरदरी कॉफी को पैरो को साफ करने के लिये इस्तमाल कर सकते हैं।
ओटमील
ओटमील को गुलाबजल के साथ मिक्स करें और एडियों को स्क्रब करें। इससे पैर साफ भी हो जाएंगे और उनमें नमी भी बनी रहेगी।
बादाम तेल
रोजाना बादाम के तेल से पैरों की मालिश करने से उनमें नमी आती है और सन टैनिंग भी हटती है।
सूरजमुखी तेल
इस तेल को किसी और तेल के साथ मिक्स कर के लगाया जा सकता है। इसमें पिसा हुआ ओटमील भी मिला सकते हैं, इससे आपको बेस्ट रिजल्ट मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
