Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
डेड स्किन को दूर करें घर पर बने कॉफी बॉडी स्क्रब से
Body Care
oi-Staff
सर्दियां खतम हो रही हैं और गर्मियों का आगाज़ हो गया है। इस दौरान जब आप अपनी जैकेट और स्वेटर उतारती होंगी तो, आपको फटी हुई त्वचा दिखाई देती होगी। यह फटी हुई त्वचा डेड स्किन है जो कि सर्दियों में क्रीम-लोशन आदि के लगातार लगाने से पैदा हो जाती है। इस डेड स्किन को कॉफी बॉडी स्क्रब प्रयोग कर के निकाला जा सकता है। जब आप इस बॉडी स्क्रब को हफ्ते में 3 बार प्रयोग करेंगी तो आपको इसका असर धीरे-धीरे अपने शरीर पर खुद ही दिखाई देने लग जाएगा।
कॉफी स्क्रब को आप घर पर खुद ही बना सकती हैं। यह कॉफी स्क्रब केवल एक बार ही प्रयोग किया जा सकता है। आइये जानते हैं कॉफी स्क्रब को बनाने की विधि को-

सामग्री-
- नारियल / जैतून / बेबी ऑयल
- चीनी आधा कप
- कॉफी के दाने या कॉफी पाउडर आधा कप
- सूजी आधा कप
बनाने की विधि-
- एक कटोरे में इन सभी सामग्रियों को मिला लें।
- फिर तेल मिलाएं और गाढा पेस्ट तैयार करें।
कैसे प्रयोग करें-
- इस पेस्ट को नहाने जाने से तुरंत पहले बनाएं, नहीं तो सूजी पूरा तेल और चीनी सोख लेगी।
- इसे तब लगाइये जब आप अपने शरीर पर साबुन और शैंपू लगने वाली हों।
- इसे पूरे शरीर पर लगाये, बस आंखें छोड़ दीजिये।
- इस पेस्ट को अपनी पूरी बॉडी पर तब तक रगडिये जब तक कि चीनी पूरे शरीर पर घुल ना जाए।
- इसे शरीर पर 10 मिनट तक छोड़ दें और फिर नहाएं।
- इसे चेहरे पर लगा कर बिना रुके चेहरा धोएं।
Comments
English summary
Home Made Coffee Body Scrub Recipe | डेड स्किन को दूर करें घर पर बने कॉफी बॉडी स्क्रब से
Story first published: Friday, February 22, 2013, 12:35 [IST]
Other articles published on Feb 22, 2013



Click it and Unblock the Notifications
