Latest Updates
-
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें
घरेलू उपाय से बनाइये अपने पैरों को गोरा
शरीर के किसी भी भाग को ले लें, जितना हमारे पैर खुले रहते हैं उतना तो शायद ही कोई हिस्सा खुला होता होगा। यही कारण है कि पैर काले और गंदे दिखाई पड़ते हैं। यदि आप मोजे और जूते पहनेगी तभी तक वे साफ रहेगे वरना वे कुछ ही समय बाद टैन हो जाएंगे। लड़कियां हमेशा अपने चेहरे पर ध्यान देती हैं लेकिन वे पैरों को साफ करना भूल जाती हैं। नहाते वक्त तो पैर साफ हो जाते हैं पर उसके बाद जब धूल मिट्टी में बाहर निकलो तो वे फिर गंदे दिखाई पड़ने लगते हैं।
पैर तभी टैन होते हैं जब वे सूरज की धूप में खुले रहते हैं और वे काले तभी दिखाई पड़ते हैं जब वे धूल-मिट्टी के संपर्क में आते हैं। तो यदि आप भी चाहती हैं कि आपके भी पैर खूबसूरत दिखाई पडे़ तो हमारे दिये गए घरेलू उपायों का पालन कीजिये।

1. नींबू- यह एक प्राकृतिक ब्लीच है जो कि त्वचा को निखारने में सहायक है। चाहे यह आपकी बांह, कंधे, चेहरा, या पैर हों, आप आप नींबू के रस से मालिश कीजिये और देखिये कि टैनिंग कैसे गायब होती है।
2. सफेद सिरका- यदि आप घर पर पेडिक्योर करती हैं तो उसमें कुछ बूंद सफेद सिरका का मिला लीजिये। पेडिक्योर के लिये गरम पानी में- नींबू रस, ग्लीसरीन, नमक और वाइट वेनिगर मिलाएं। इससे आपके पैरों का रंग हल्का पडे़गा और पैर कोमल भी हो जाएंगे।
3. बेसन और हल्दी- बेसन और हल्दी मिलाइये, फिर उसमें दही तथा कुछ बूंद नींबू के रस की मिलाइये और पेस्ट बना लीजिये। इसे अपने पैरों पर लगाइये और 15 मिनट बाद हल्के गरम पानी से धो लीजिये।
4. गरम तेल से मसाज- जब पैर रूखे और खराब दिखने लगे तो, उन्हें तेल दृारा नमी प्रदान कीजिये। गरम तेल ना उन्हें नम करेगा बल्कि डेड स्किन को भी साफ कर के पैरों को खिला-खिला बनाएगा। तिल का तेल ज्यादा असरकारी होता है।
5. नारिल पानी से मसाज- यदि पैर सन टैनिंग की वजह से काले पड़ चुके हैं तो, उन्हें नारियल पानी दृारा मसाज कीजिये। केवल 10-15 मिनट के लिये मसाज कीजिये और फिर नहा लीजिये। इससे आपके पैर वाकई में गोरे हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
