Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
झुर्रियों के लिए घरेलू क्रीम
जैसे - जैसे उम्र बढ़ती है, चेहरे की त्वचा का कसाव कम होता जाता है और झुर्रिया पड़ने लगती है। उम्र के बढ़ने के साथ चेहरे पर झुर्रिया, दाग - धब्बे और फाइन लाइन्स का बनना स्वाभाविक है। औरतें, अपने चेहरे की सुंदरता को लेकर बहुत सजग होती है, उन्हे हमेशा चिंता सताती है कि कहीं उनका चेहरा खराब न लगने लगे आदि। इसके लिए वह बेहतर प्रोडक्ट इस्तेमाल करती है और कई उपाय अपनाती है।
मार्केट में कई ऐसे प्रोडक्ट आते है जो झुर्रियों को दूर भगा देते है लेकिन यह बहुत मंहगे है और इनके साइड इफेक्ट भी बहुत ज्यादा होते है। इनके इस्तेमाल से इंफेक्शन, रेशैज और पैचेस होने का खतरा रहता है। ऐसे में बेहतर होगा कि घरेलू उपायों का इस्तेमाल किया जाएं। प्राकृतिक उपचार और घर पर बने फेस पैक या क्रीम हर तरह की त्वचा के लिए अच्छे होते है और इनके कोई साइड इफेक्ट नहीं होते है।
यहां कुछ घरेलू क्रीम के बारे में बताया जा रहा है कि कैसे इन्हे बनाया जाएं और इस्तेमाल किया जाएं। इनसे झुर्रियों को दूर भगाने में आसानी रहती है।

1) अंडा और क्रीम मास्क
अंडे में बायोटिन, प्रोटीन और विटामिन जैसे घटक होते है जो त्वचा को टाइट कर देते है और झुर्रियों को दूर भगा देते है। अंडे के भीतरी हिस्से में एंटी - एजिंग प्रॉपर्टी होती है। क्रीम से त्वचा, मुलायम और चमकदार बनती है। आप अंडे और क्रीम को फेंट लें और इसमें नीबूं के रस की कुछ बूंदे मिला लें। इस मास्क को चेहरे पर लगा लें और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में इसे ठंडे पानी से धो लें। इस पैक का सेवन नियमित रूप से करने पर चेहरा खिल उठता है।

2) केला और गाजर मास्क
यह कॉम्बीनेशन सुनकर आपको अजीब सा लग रहा होग, लेकिन सच मानिए, केला और गाजर में भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल होते है जो त्वचा में खिंचाव लाते है और झुर्रियों को दूर भगाते है। इस पैक को बनाने के लिए एक केला और एक गाजर को पीस लें और इसे चेहरे पर लगा लें। 15 मिनट लगा रखने के बाद धुल लें। इसे गर्म पानी से धुलने पर अच्छा रहेगा।

3) गुलाब जल से सफाई
चेहरे में कई गंदगी जमा हो जाती है, अगर आप हर दिन सोने से पहले गुलाब जल से चेहरा धो लें। गुलाब जल आपके चेहरे की त्वचा में नयापन लाता है और सूजन आदि की समस्या को दूर करता है। गुलाब जल में कॉटन को भिगोकर इसे चेहरे पर राउंड राउंड करके लगाएं। इससे मसाज करने पर चेहरे में ब्लड़ सर्कुलेशन बढ़ता है।

4) टमाटर स्क्रब
टमाटर एक अच्छा ब्लीच होता है और इसमें एंटी - एजिंग प्रॉपर्टी होती है। हर दिन अपने चेहरे पर टमाटर का एक पीस रगड़ें, इससे चेहरे की टैनिंग और झुर्रियां दूर हो जाती है। टमाटर एक अच्छा फेस पैक है। आप टमाटर को अच्छे से मैश कर लें और इसमें नींबू की कुछ बूंदे मिला लें। इसे अपने चेहरे पर लगा लें और 5 - 10 मिनट के लिए लगा छोड़ दें। बाद में इसे ठंडे पानी से धो लें। टमाटर को हर दिन चेहरे पर लगाने से चमक आती है।

5) दही मास्क
दही में ऐसे विटामिन होते है जो त्वचा को रिपेयर और रिबिल्ड करने का काम करते है। दही, त्वचा के लिए लाभकारी होता है। चेहरे के लिए दही का मास्क बनाने के लिए एक कप दही और नींबू के रस की कुछ बूंदे मिला लें और अच्छी तरह फेंट लें। अपने चेहरे को धो लें और इसे लगा लें। लगाने के बाद 20 मिनट के बाद छोड़ दें। इसके बाद गर्म पानी से धो लें। अच्छे परिणाम के लिए आप इनमें से किसी भी घरेलू उपाय का इस्तेमाल कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
