Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
घर पर नाखूनों की देखभाल कैसे करें?
हाथों या पैरों की उंगलियों के नाखून, हाथ व पैर का सबसे नाजुक हिस्सा होते हैं और इसीलिए इनकी सही देखरेख भी बहुत जरूरी होती है। साफ - सुथरे और स्वस्थ नाखून न केवल हाथों और उंगलियों को सुंदर बनाते हैं बल्कि इसके अलावा, आपके शरीर को कई कीटाणुओं और जीवाणुओं के कहर से भी दूर रखते हैं जिससे बॉडी में बीमारियां नहीं लगती हैं। अच्छे नाखूनों के लिए हेल्दी डाइट लें : नाखूनों का नाजूक होना आमतौर पर सबसे बड़ी समस्या है जिसके पीछे का कारण शरीर में आयरन की कमी है। अगर आप वाकई में अच्छे नाखून रखना चाहती हैं तो आपको आयरन की प्रॉपर डाइट लेना जरूरी है।
खाने - पीने के कई खाद्य पदार्थो में आयरन भरपूर मात्रा में मिलता है जैसे - लिवर, ट्रिम रेड मीट, मछलियों की कई प्रजाति में, सोया उत्पाद, बीन्स, मसूर, साबूत अनाज, नट्स, अंडे की जर्दी, ड्राई फ्रूट - किशमिश, खजूर और खुबानी आदि में।

घर पर नाखूनों की देखभाल कैसे करें
चुकंदर में बहुत ज्यादा मात्रा में कैल्सियम होता है और इसमें विटामिन डी भी पर्याप्त होता है जो शरीर को स्वस्थ रखने के साथ - साथ नाखूनों को भी हेल्दी बनाता है। हर दिन चुकंदर का सेवन करने से आपकी सभी उंगलियां अविश्वसनीय तरीके से स्वस्थ और मजबूत हो जाएगी। इसी तरह, दैनिक रूप से नाखूनों की देखभाल करने के लिए आपको कैल्शियम से भरी हुई अन्य खाद्य सामग्री को भी खाना या पीना चाहिए जैसे - दूध आदि।
टिप्स
- घरों में पिया जाने वाला नीबूं फ्लेवर का स्कॉवश दो चम्मच लीजिए, उसे एक कटोरी में डालिए और एक कप नॉमर्ल पानी ( न ठंडा न गरम ) मिला लीजिए। उस घोल में अपनी नाखूनों को लगभग दो मिनट तक डालें रखें।
- दो मिनट के बाद घोल से नाखूनों को निकाल लें और गुनगुने पानी से साफ कर लें। ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल न करें। पानी से अच्छी तरह वॉश करने के बाद उन पर मॉश्चराइजर लगा लें। यह वाकई में एक लाभदायक टिप्स है अगर आपके नाखूनों पर धब्बे पड़ गए हों या पीलापन आ गया हो।
- दूसरा नेल केयर टिप्स, थैरेपी पर आधारित है, इसमें आप ताजे नीबूं का रस निकाल लें और एक चम्मच में ले लें। फिर एक कॉटन की बॉल से रस को लेकर नाखूनों पर अच्छे से लगाएं और उन्हे रगड़ कर साफ करें। ऐसा दो बार सभी नाखूनों पर करने से आपको खुद की उनकी रंगत में फर्क नजर आएगा। इस तरह से इन कामों को नियमित करने से आपके हाथ व पैरों के नाखूनों की चमक बरकरार रहेगी।
- इनके अलावा, घरों में इस्तेमाल किया जाने वाला शुद्ध जैतून का तेल भी नाखूनों की देखभाल के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। अगर आप अपने नाखूनों को सुंदर और मजबूत बनाना चाहती है तो हर दिन इसका उपयोग करें। नाखूनों को लम्बा करने का शौक हो तो आप हर दिन सोने से पहले नाखूनों पर जैतून का तेल लगाकर आपस में रगड़ दें। लगभग 20 बार नाखूनों को आपस में रगड़ने से नेल्स मसाज हो जाएगी और कुछ दिन बाद ही आपको फर्क नजर आने लगेगा।
- नाखूनों की देखभाल के लिए, अपने पैरों और हाथों की सभी उंगलियों को गुनगुने सरसों के तेल में भिगाऐं। ऐसा लगभग 8 से 10 मिनट के लिए करें।
- इसके बाद, सभी नेल्स को धीरे - धीरे मसाज करें, इससे उनमें रक्त का संचार बढ़ जाएगा और वह स्वस्थ हो जाएगें। नाखूनों को फिट और स्ट्रांग बनाने के लिए यह कार्य हर दिन करना जरूरी है।
- गर्मियों के दिनों में हमेशा कॉटन के मोजे पहने ताकि पसीना पैरों और नाखूनों में जमा न हों। अक्सर नाखूनों में गंदगी और पसीने के कारण भी कई वायरस पनप जाते है जो बीमारी का कारण बनते हैं। साथ ही नाखूनों को प्रॉपर मैनीक्योर और पैडीक्योर के दौरान साफ भी करवाते रहें।
- सबसे बड़ी बात, अगर आप वाकई में नाखूनों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो उनके काटने पर ध्यान दें। पैरों के नाखूनों को कभी भी गोलाकार न काटें, क्यूंकि इस आकार में काटने से उनके टूटने का खतरा रहता है। साथ ही कई बार नाखून उखड़ भी जाता है। जूते आदि पहनने पर भी दिक्कत होती है। इसलिए पैरों के नेल्स को छोटा और सीधा काटें ताकि आपकों नुकसान न पहुंचें। इससे आपको नाखून न बढ़ने की समस्या से भी निदान मिल जाएगा।
- हर दूसरे दिन, नाखूनों को 15 से 20 मिनट तक गर्म और आरामदायक जैतून के तेल में ड़ालें। इस टिप्स को करने से नेल्स में हार्डनेस आती है।
- नाखूनों की बार - बार टूटने की समस्या होने पर आप इस टिप्स को आजमाएं, जरूर लाभ मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
