Latest Updates
-
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें
घर पर कैसे बनाए गुलाब जल?
आज के जमाने में जब फल और सब्जियां दूषित और मिलावटी सामग्रियों से मुक्त नहीं हैं तो भला हम गुलाब जल के शुद्ध होने पर कैसे भरोसा कर सकते हैं। भले ही गुलाब जल कितने ही अच्छे ब्रांड का क्यूं न हो, उसमें कुछ न कुछ मिलावट जरुर की गई होती है। तो अगर आप भी अपने फेस पैक में गुलाब जल डालती हैं तो आपको थोड़ा सतर्क हो जाना चाहिये क्योंकि इससे वह रिजल्ट नहीं आएगा जिसका आपको विश्वास रहता है।
आज कल गुलाबजल में सुगंध और पानी का घोल मिला देते हैं, जिससे खरीदार बेवकूफ बन जाता है। अच्छा होगा कि आप अपने घर पर खुद ही गुलाब की पंखुडियों से गुलाब जल तैयार कर लें। यहां पर एक आसान सा तरीका है जिसकी सहायता से आप गुलाब जल तैयार कर सकती हैं। आइये जानते हैं वह तरीका-

विधि-
1. अच्छा होगा कि आप ताजी गुलाब की उन पंखुडियों का प्रयोग करें, जिन पर कीटनाशकों या रसायनों का छिड़काव न किया गया हो। अपने घर पर ही गुलाब उगाएं और उसका प्रयोग करें।
2. सूरज उगने के दो या तीन घंटे के बाद ही गुलाब तोड़ लें।
3. गुलाब की केवल पंखुडियों का प्रयोग करें न कि उसके तने और पत्तियों का।
4. गुलाब को धोएं जिससे कीड़े और धूल साफ हो जाए और फिर उसे फिल्टर किये हुए पानी में डालें।
5. पंखुडियों को पूरी तरह से पानी में डुबो दें और पानी को ढंक कर हल्की आंच पर चढ़ा दें।
6. अब पानी को भाप बन कर उठने दें और धीरे धीरे उसे वैसे ही छोड़ दें।
7. आप देखेंगी कि पंखुडियों का रंग उतर चुका है और पानी का रंग पंखुडियों का रंग ले चुका है। पंखुडियां पानी में तैरना शुरु हो जाएंगी।
8. बचा हुआ पानी छान लें और उसे एक शीशी में डाल कर फ्रिज में रख दें।
आपका गुलाब जल तैयार हो गया है।



Click it and Unblock the Notifications
