Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गर्मियों में कैसे बने रहें खुशबूदार
हर दिन हम अच्छी खुशबू से महकना पसंद करते हैं लेकिन दिन ढलते-ढलते हमारे तन से दुर्गन्ध आना शुरु हो जाती है। शरीर से बदबू आना एक आम बात है और इसे दूर करने के लिये हम सेंट, इत्र और डियो का प्रयोग करते हैं। शरीर से बदबू न आए इसके लिये आपको अपने शरीर पर पूरा ध्यान देना होगा, खासतौर पर बालों से ले कर पांव तक।
कई लोग इतने गंदे होते हैं कि गर्मियों के दिनों में भी रोजाना नहीं नहाते। बाल अगर ऑयली हो गए हैं तो उन्हें शैंपू से धोना चाहिये। यह सब बातें पर्सनल हाइजीन में आती है। शरीर को गंध को दूर करने के लिये रोजाना नहाने के अलावा भी खूब सारा पानी पीना चाहिये। आइये जानते हैं कि गर्मियों में किस तरह से बने रह सकते हैं खुशबूदार।

रोज नहाएं
गर्मियों में हमें ज्यादा पसीना आता है तो, ऐसे में रोज नहाना जरुरी हो जाता है। इससे पसीने से पैदा होने वाले बैक्टीरिया का नाश होता है।

जरुरत के अनुसार अपने बालों को धोएं
आपको अपने बालों को पसीना लगे नहीं छोड़ना चाहिये। बाल चाहे लंबे हों या फिर छोटे, उन्हें हर दूसरे दिन धोना चाहिये खासकर की गर्मी में।

पैरों की देखभाल
अगर जूता पहनते हैं तो पैरों को हर दिन साबुन से धोना चाहिये। इससे उनमें बदबू नहीं आती है और गंदगी भी साफ हो जाती है।

खुले जूते-चप्पल पहने
बंद जूतों से पसीना और दूर्गंध पैदा होती है। गर्मियों में खुले चप्पल पहनने चाहिये जिससे पैरों में पसीना न आए।

करें परफ्यूम का उपयोग
हो सकता है कि डियोड्रेंट 24 घंटो तक प्रोटेक्शन देने का वादा करता हो, पर ऐसा कोई जरुरी नहीं है। इसकी जगह पर परफ्यूम लगाएं जो कि दिनभर आपको खुशबू देगा।

सूती कपड़े पहने
गर्मियों के दिनों में हमेशा सूती कपड़े ही पहनने चाहिये क्योंकि ये हल्के होते हैं, आसानी से सूख भी जाते हैं और उनमें पसीना भी ज्यादा देर नहीं टिकता।

रोज बदलें अंडरगार्मेंट
जननांग स्वच्छता बरकरार रखने के लिये आपको दिन में दो बार अंडरगार्मेंट बदलनी चाहिये।

खुशबूदार तेल का प्रयोग करें
नहाते समय इन खुशबूदार तेलों का प्रयोग करें, इससे आपका पूरा शरीर महक उठेगा।



Click it and Unblock the Notifications
