Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पीले नाखून से कैसे पाएं निजात?
साफ-सुथरे हाथ और नाखून किसी की भी खूबसूरती में इजाफा कर देता है। हालांकि ज्यादातर महिलाओं के लिए अपने नाखून को साफ, लंबा और सफेद रखना काफी मुश्किल होता है। जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं, उनके लिए तो नाखून की देखभाल करना और भी मुश्किल हो जाता है। आजकल सैलून और पार्लर में भी इसके लिए जेब काफी ढीली करनी पड़ती है। नाखूनों का पीला पड़ जाना महिलाओं में एक आम समस्या है।
नेल ट्रीटमेंट न सिर्फ महंगा है, बल्कि ज्यादा ट्रीटमेंट नुकसानदायक भी होता है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप प्रकृतिक उपचार का सहारा लें। आइए हम आपको बताते हैं ऐसे घरेलू नुस्खे, जिस पर अमल करके आप पीले नाखून से छुटकारा पा सकते हैं।

पीले नाखून के लिए नेचुरल ट्रीटमेंट
1. टूथपेस्ट करता है कमाल- पीले नाखून से छुटकारा पाने का सबसे सरल तरीका यह है कि आप इसे टूथपेस्ट से स्क्रब करें। इससे न सिर्फ नाखून पर लगे दाग हटेंगे, बल्कि यह सफेद और चमकीले भी हो जाएंगे।
2 . नींबू - इसका खट्टापन सबसे ज्यादा फायदा पहुंचाता है। इसके लिए आप अपने हाथ को नींबू पानी में डुबा लें। इससे आपके नाखून का पीलापन और धब्बे चले जाएंगे। यह तरीका पूरी तरह से सुरक्षित है और इससे किसी भी तरह का साइड इफेक्ट नहीं होता है।
3 . बेकिंग पाउडर और नींबू का रस- अच्छी गुणवत्ता वाले बेकिंग पाउडर और नींबू के रस का पेस्ट बना लें। अब इसे नाखून के अग्रभाग पर लगाएं। साथ ही नाखून के बीच में भी थोड़ी मात्रा में पेस्ट लगाएं। इससे नाखून का पीलापन बिना ज्यादा परेशानी के दूर हो जाएगा।
4. आहार में बढ़ाएं जिंक और विटामिन E की मात्रा- शरीर में जिंक की कमी पीले नाखून का सबसे बड़ा कारण है। रोजाना के आहार में जिंक की मात्रा बढ़ाने की कोशिश करें। इससे पीले नाखून की समस्या हमेशा-हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। साथ ही विटामिन E भी पीले नाखून की समस्या से तेजी से निजात दिलाता है। अगर आपके नाखून पीले न भी हों, तो भी आप विटामिन E और जिंक का सेवन करें। ऐसा करने पर आपके नाखून में पीलापन कभी नहीं दिखेगा।
5. बफर और नमी - नाखून पीले न पड़ जाएं इसके लिए जरूरी है कि आप अपने हाथों को बफर करें और नमी बनाए रखें। हाथ को थोड़ा सा बफर करें और फिर उसे अच्छे से धो लें। जब यह सूख जाए तो हाथों में अच्छी गुणवत्ता का क्रीम लगाएं, जो आपके हाथों को नमी देगी। साथ ही नाखून के लिए नेल पॉलिस का इस्तेमाल करें। ये हाथ और नाखून का बाहरी कारकों से बचाव करेगा, जिससे पीलापन दूर रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
