Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
सर्दियों में बनाइये खुद के लिये बॉडी बटर
सर्दियों के दौरान जब शरीर में सफेद लकीरें पड़नी लगती हैं तो हम क्रीम या लोशन की ओर अपना रुख कर लेते हैं। कई महिलाएं अपनी त्वचा से इतना प्यार करती हैं कि वो बाजारु चीजें नहीं लगाना पसंद करतीं। तो अगर आप भी उन महिलाओं में से एक हैं जो खुद का माइस्चराइजिंग क्रीम इस्तमाल करती हैं तो, आपको घर पर बॉडी बटर बनाना चाहिये।
अपनी ड्राई स्किन को मुलायम और साफ्ट बनाने के लिये आप शिया बटर, नारियल तेल और कोकोआ बटर से माइस्चराइजर तैयार कर सकती हैं। बॉडी बटर को घर पर बनाना बहुत ही आसान है। अगर आप बाजार से सामग्रियां ला कर बॉडी बटर बनाती हैं तो यह आपको सस्ता पडे़गा और प्राकृतिक भी होगा। तो चलिये जानते हैं फटी त्वचा को ठीक करने वाला बॉडी बटर बनाने की विधि-

सामग्री-
½ कप शिया बटर
½ कप कोकोआ बटर
½ कप नारियल तेल
15 बूंद मन अनुसार सुगन्धित तेल
1 उबालने के लिये बड़ा पैन
विधि-
- एक जार में जमे हुए शिया बटर, कोकोआ बटर और नारियल तेल को एक साथ डाल लें।
- एक बडे़ से पैन में आधा पानी भर कर उबालें। जब पानी उबलने लगे तब उसमें बटर से भरा हुआ जार रखें। जब बटर पिघल जाए तब इसे मिक्स करें।
- इसे पिघलने मे 15 मिनट लगेगें, इसलिये अच्छे से मिक्स करें।
- जब सभी सामग्रियां एक साथ मिक्स हो जाए तब जार कोपैन से हटा दें और फिर मिक्स करें।
- अब आप इसमें अपने मन का कोई भी सुगन्धित तेल डाल कर मिक्स कर सकती हैं।
- फिर इसे किसी ठंडी जगह या फिर रेफ्रिजिरेटर के अंदर तब तक के लिये रख दें जब तक कि यह पूरी तरह से सेट ना हो जाए।
- फिर इसे ठंडा ही बाहर निकाल कर मिक्सी में पलट लें। बटर को अच्छी तरह से फेंट लें।
- इसे 3-5 मिनट तक फेंटे और इसे बटर जैसा मुलायम बना लें।
- आपका बॉडी बटर तैयार है, इसे किसी जार में भर कर ठंडी जगह पर रख कर प्रयोग करें।



Click it and Unblock the Notifications
