Latest Updates
-
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स
आंखों की सूजन कम करे ये घरेलू उपाय
क्या हर सुबह उठते ही आप आंखों के आस पास की त्वचा को सूजा हुआ पाती हैं? यह सचमुच देखने में बहुत ही भद्दा लगता है और जो कोई देखता है वह भी केवल यही पूछता है कि क्या रात में ठीक से सोई नहीं क्या। जब आंखें थकी हुई होती हैं तब किसी काम में मन नहीं लगता है।
सूजी हुई आंखों के कई कारण हो सकते हैं जैसे, तनाव या फिर ज्यादा थकान। आंखों में सूजन की समस्या बहुत आम है और हर कोई इस्से परेशान है, तो ऐसे में आप बहुत सारे घरेलू उपाय उपयोग कर सकती हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में -

टी बैग
ठंडा टी बैग आंखों पर रखने से सूजी हुई आंखें दब जाती हैं। क्योंकि टी बैग में कुछ तत्व होते हैं जो आंखों की सूजन को कम कर देते हैं।

ठंडा चम्मच
रात को सोने से पहले फ्रिजर में दो स्टील के चम्मच रखें। सुबह उठते ही अपनी सूजी हुई आंखों पर इसे 2 सेकेंड के लिये रखें और जब चम्मच गरम हो जाए तब उसे हटा दें।

ताजी मलाई
दूध की ताजी मलाई जो कि ठंडी हो, सूजी हुई आंखों के किनारे लगाएं। इसे आधे घंटे रखने के बाद साफ पानी से चेहरा धो लें।

खीरा
आंखों की सूजन को कम करने के लिये खीरे से अच्छा कुछ भी नहीं है। इसके पतले पतले स्लाइस काटिये और आंखों पर रखिये।

आइस क्यूब्स
अपनी आंखों को गोलाई में आइस क्यूब से मसाज करें। इससे आंखों की सूजन केवल 15 मिनट में ही चली जाएगी।

प्राकृतिक तेल
नारियल तेल या जैतून तेल से आंखों के सूजन की मालिश करें। मालिश करते वक्त आंखें बंद हों और हाथ ऊपर से नीचे की ओर चलें।

गुलाब की पंखुडियां
रात को सोने से पहले पानी में एक मुठ्ठी गुलाब की कुछ पंखुडियों को भिगो दें और फ्रिज में रख दें। सुबह उठते ही इस पानी को मुंह धोने के काम लाएं। ठंडी पंखुडियों को आंखों पर रखें।

चाभी
मेटल की चाभी को अपनी सूजी हुई आंखों पर लगाइये। इससे भी आंखों की सूजन कम हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications