Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
बट्ट पर निकलने वाले मुंहासों को दूर भागने के उपाय
हम हमेशा चेहरे के प्रोडक्ट के बारे में देखते है कि चेहरे पर मुंहासे हो, तो क्या करें, क्या लगाएं, कैसे लगाएं और न जाने क्या - क्या। लेकिन क्या आपको कभी बट्ट पर मुंहासे या दाना हुआ है? आज तक किसी ने भी इस बारे में कोई बात नहीं की और न ही करना चाहता लेकिन बट्ट भी हमारे शरीर का हिस्सा है और इसकी देखभाल भी चेहरे जितनी ही जरूरी है।
हम सभी जानते है कि बट्ट, बॉडी का तीसरा सबसे सेक्सी हिस्सा होता है और अगर इसी हिस्से पर कुछ हो जाएं तो शायद आपको ही अच्छा न लगें। कई बार बट्ट पर निकलने वाले दाने या मुंहासे, भयंकर रूप धारण कर लेते है और बैक्टीरियल इंफेक्शन भी हो जाता है। जिस प्रकार हमारे चेहरे पर छिद्र होते है वैसे ही बट्ट पर भी छिद्र होते है। इसलिए इनकी भी देखभाल जरूरी होती है।
अगर आपको कभी भी बट्ट पर दाने की समस्या होती है तो डर्मिटोलॉजिस्ट के पास जाने से हिचकिचाएं नहीं। बट्ट में अचानक से ज्यादा रूखापन लगे या जलन हो या खुजली ज्यादा हो, तो देखें कि क्या हुआ है। किसी भी दाने या मुंहासे का भयंकर रूप न होने दें।

1) प्राकृतिक उपचार
कई लोगों का मानना है कि मानना है कि पिंपल की समस्या होने पर नारियल का तेल लगा लें। नारियल का तेल, दानों की समस्या दूर भगाने में कारगर साबित होता है। यह एक घरेलू और सस्ता उपाय है, इसे आजमाकर अवश्य देखें।

2) शहद का उपयोग
शहद, खाने में जितना मीठा होता है उतना ही गुणकारी, दानों को दूर भगाने में भी होता है। कई हजार सालों से दानों और घाव को सही करने में शहद का प्रयोग होता आया है। बट्ट में जहां भी दाना हो, उस जगह शहद को लगा लें। इससे लाभ मिलेगा।

3) बेकिंग सोडा
घरों में बिस्किट से छोले उबालने तक में बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जाता है। एक बार यह भी नुस्खा आजमाएं, बेकिंग सोडा को बट्ट के दाने पर लगाएं और छोड दें। मैजिक देखिएगा.... दाना दो दिन में सही हो जाएगा। लेकिन ऐसा आपको दिन में दो से तीन बार करना होगा। इसे लगाने के बाद थोड़ी देर आराम करें ताकि वह उस दाने पर लगा रहे।

4) नींबू का उपयोग
नीबूं एक कारगर घरेलू उपाय है। पिंपल हो जाने वाली जगह पर नींबू का रस लगाएं। दिन में तीन बार रस लगाने से दाना उसी जगह पर बैठ जाएगा लेकिन अगर दाना पक चुका है तो नींबू को न लगाएं वरना जलन होगी।

5) एक्सफ्लीएशन ट्रीटमेंट
हम सभी जानते है कि पिंपल की समस्या, छिद्रों के बंद होने से होती है। अगर आप बट्ट पर एक्सफ्लीएशन ट्रीटमेंट करवाएं तो अक्सर होने वाले दानों की समस्या से निजात पाया जा सकता है। एक्सफ्लीएशन ट्रीटमेंट की मदद से भविष्य में भी दानों की समस्या होने के चांस कम होते है।

6) उस स्थान को साफ रखें :
जहां भी दाने हुए हों, उस स्थान को हमेशा साफ रखें। दिन में 4 से 6 बार साफ पानी से धोएं। इनको साफ रखने से बट्ट के सभी छिद्र खुले रहेगें और इनमें हवा जाएगी। कई बार छिद्रों के ब्लॉक होने से भी दानों की समस्या हो जाती है।

7) अंडरगारमेंट पर ध्यान दें :
अंडरगारमेंट साफ पहनें। अगर आपको पिछले कुछ दिनों में ही कई बार दानें हो चुके है तो अपने अंडरगारमेंट बदल दें। आपके अंडरगारमेंट की शरीर के उस हिस्से के सबसे नजदीक होते है, इसलिए इनका साफ होना बेहद जरूरी होता है। इन कपड़ो को हर दिन रगड़ कर अच्छे से साफ करें।

8) मुंहासे दूर भगाने वाले तत्वों पर फोकस करें :
उन सभी खाद्य सामग्रियों का सेवन न करें, जिनसे दाने या खुजली ज्यादा हो। तेल या घी का सेवन कम से कम करें। मुंहासे दूर भगाने वाले सभी तत्वों पर ध्यान दें। बेंजोल - पेऑक्साइड वाले प्रोडक्ट को यूज करें, इनके इस्तेमाल से बट्ट के दानों में आराम मिलती है।

9) खुजली कम करें :
बट्ट पर दाने होने पर खुजली होती है लेकिन खुजलाएं नहीं।
समय - समय पर कपड़े बदलते रहें।
साफ कपड़े पहनें।
दिन में 2 से 4 बार उस जगह को साफ पानी से धुलें।
जिन प्रोडक्ट से एलर्जी हो, उनका यूज न करें।



Click it and Unblock the Notifications
