Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
टैटू हटाने के आसान उपाय
तो अब आपको अपने बदन से वो टैटू हटवाना है जो आपने बड़ी ही एक्साइटमेंट में आ कर तमाम दर्द झेल कर बनवाया था। आज कल टैटू गुदवाने का चलन इतना चल पड़ा है कि हर दूसरा इंसान आपको टैटू गुदवाए दिख जाएगा। टैटू गुदवाने के पीछे कई कारण हो सकते हैं लेकिन अगर अब आप अपने टैटू को देख देख कर बोर हो चुके हैं और उसे अपने शरीर से हटवाना चाहते हैं तो, हम आपकी मदद करेगें।
नीचे कुछ ऐसे तरीके दिये हुए हैं, जिससे आप टैटू को बिना दर्द और परेशानी के अपनी त्वचा से निकाल सकते हैं। आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ तरीकों के बारे में-

अपनाइये ये विधि-
क्यू स्विच्ड़ लेजर- यह एक लेजर विधि है जो कि टैटू को हटाने के काम आती है। त्वचा पर लाइट की किरण डाल कर टैटू की इंक को खत्म किया जाता है। इसमें बिल्कुल भी दर्द नहीं होता और साथ ही त्वचा पर ना कोई निशान पड़ता है और न ही जलन होती है।
तीव्र स्पंदित लाइट थेरेपी- अगर आपको लेजर दृारा टैटू नहीं हटवाना है तो आप इस विधि का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें लेजर लाइट की जगह पर उच्च तीव्र प्रकाश का प्रयोग किया जाता है। त्वचा पर जैल लगा कर बाद में उस पर तीव्र लाइट मारी जाती है और टैटू साफ किया जाता है। लेकिन इस विधि में पैसे बहुत खर्च होते हैं।
टैटू रिमूवल क्रीम- अगर लोगों को लगता है कि लेजर विधि महंगी होगी तो वे टैटू रिमूवल क्रीम का प्रयोग कर सकते हैं। इसे लगातार लगाना होगा जिससे धीरे धीरे टैटू साफ हो जाए। क्रीम खरीदते वक्त अच्छी क्वालिटी का क्रीम ही लें नहीं तो सस्ती क्रीम आपकी त्वचा पर बुरा प्रभाव डाल सकती है।
नमक का पानी- अगर आप लेजर विधि या क्रीम का प्रयोग नहीं करना चाहते हैं तो, यह घरेलू उपाय आपके काम आ सकता है। नमक मिले पानी में कपड़ा भिगो कर अपने टैटू को आधे घंटे तक रगड़े और ऐसा ही प्रति दिन करें। टैटू को आधे घंटे से ज्यादा ना रगडे़ नहीं तो उस जगह पर खून बहने लगेगा ।



Click it and Unblock the Notifications
