Latest Updates
-
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट
घर पर नेल आर्ट की केयर करने के स्टेप्स
औरतों की सुंदरता में सुंदर नाखूनों को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। नाखूनों पर आर्ट बनाना काफी पुरानी प्रथा है। इतिहास गवाह है कि पिछली सदियों में भी इसे बनाया जाता था, इजिप्ट में यह ट्रैंड कई शताब्दियों पुराना है। नाखूनों को आप रंग, मौसम, थीम, मूड किसी के भी अनुसार, सजा सकती है। नाखूनों को आप हल्के या गहरे रंगों में रंग सकती है। उम्र के अनुसार भी नेलआर्ट बनाने का अलग ग्रेस आता है। टीनएज लड़कियां कई चटक रंगों का इस्तेमाल कर सकती है वहीं यंग एज की लड़कियां मार्डन आर्ट बनाना प्रीफर करती है। जो भी आजकल नेलआर्ट घर पर बनाना काफी आसान हो गया है।
आप नाखूनों पर कई स्टाइल के नेल आर्ट भी बना सकते है जैसे - फ्रैंच नेल आर्ट, जो काफी सिम्पल होती है लेकिन ग्रेसफुल लगती है। अगर आप थोड़ी सी क्रिएटिव है तो नाखूनों पर ग्राफिक प्रिंट डिजायन भी बना सकती है। इसके लिए आपको कुछ सामानों जैसे - सेलो टेप, ट्रांसपेरेंट नेल एनमेल और नेल कलर की आवश्यकता होती है। इस आर्टिकल में आपके नेल आर्टिकल के बारे में कुछ टिप्स बताएं जा रहे है जिनसे आप घर पर ही अच्छे से नाखूनों पर बनाई जाने वाली डिजाइन की केयर कर सकती है।

नेल आर्ट की केयर - 1 :
घर पर नेल आर्ट बनाने से पहले सबसे पहले नाखूनों की कंडीशन पर ध्यान दें। अगर आपके नाखून टूटे, कुतरे या छोटे हों, तो उन्हे सही से फाइल कर लें। उसके बाद उन पर क्यूटीकल सॉफ्टनर लगाएं। इसके बाद, अपने हाथों को हल्के गुनगुने पानी में डाल लें। इससे आपके नाखूनों पर बनी आर्ट ज्यादा समय तक चलेगी।
नेल आर्ट की केयर - 2 :
नेल आर्ट की केयर का दूसरा चरण यह है कि उस पर बेसिक कोट लगाएं। बेस कोट उतना ही जरूरी होता है जितना जरूरी नेल पेंट का नाखूनों पर लगना। इससे आपके नाखूनों में किसी भी प्रकार के दाग नहीं पड़ते है। बेस कोट हमेशा अच्छे ब्रांड का लगाएं, इससे नाखूनों में पीलापन नहीं आता है।
नेल आर्ट की केयर - 3 :
अब अपनी पसंद का रंग चुनें। इसे सही से लगाएं। पेंट को हमेशा सलीके से लगाना चाहिए, इसे नाखूनों पर झाडू के जैसे नहीं पोतना चाहिए। आप अपने नाखूनों पर अपनी पर्सनालिटी से मैच करता हुआ कलर लगाएं।
नेल आर्ट की केयर - 4 :
पहला कोट सूख जाने के बाद, नेलपॉलिया या पेंट का दूसरा कोट लगाएं। आसपास लग जाने वाले कलर को हटा लें। और उस पेंट को अच्छी तरह से सूख जाने दें।
नेल आर्ट की केयर - 5 :
नेलपेंट लगाने के बाद अगला चरण यह है कि आप ग्लीटर पॉलिश को लें और उसके ब्रश की सहायता से नाखूनों पर लगाएं। इसे बहुत ज्यादा न लगाएं। इसके बाद नेल्स पर हल्की सी आर्ट बनाएं। इसे अच्छे से सूख जाने दें।
नेल आर्ट की केयर - 6 :
बनी हुई आर्ट को सूख जाने के बाद, उस पर शाइनर को लगाएं। इसके बाद उस पर आप चाहें तो पेंट का एक्ट्रा कोट लगा सकते है। इसे लगाने के बाद नाखूनों को थोड़ी देर कहीं टच न होने दें। अब आपके सुंदर नाखून, नेल आर्ट के साथ सज चुके है।



Click it and Unblock the Notifications