Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
कैसे लें ब्रा की सही नाप
अगर आप पहली बार ब्रा खरीदनें जा रहीं हैं अथवा आपके स्तन का माप बदल गया है, आप इसके लिये चिन्तित हैं कि किस माप की ब्रा खरीदें तो इन बातों के लिये परेशान होने के बाजय या अनुमान के आधार के अपना ब्रा खरीदने के बाजाय पहले घर पर हीं थोड़ा होमवर्क कर लें। अपने स्तनों का सटीक माप लें जिससे आपकी ब्रा आपको बिल्कुल सही बैठे।
यह लेख आपको आपका ब्रा साइज मापने के लिये तरीका बतायेगा जिससे आपको आपके ब्रा के साइज तथा ब्रा का कप साइज का सटीक नाप मिलेगा । स्तन के साइज का माप तथा ब्रा का कप साइज जानना इस लिये भी जरुरी है चूंकि आज कल बाजर में विभिन्न स्टाइल के विभिन्न कंम्पनियों के उत्पाद बाजर में उपलब्ध है और सभी के नम्बर या साईज का माप भिन्न होता है । कप साइज का माप अलग होता है जो आपके स्तनों को सुंदर और सुडौल दिखने के लिये आवश्यक है ।

अलग अलग स्टाईल की ब्रा पहन कर देखने से आपको खुद ही महसूस हो जायेगा कि कौन सी ब्रा सबसे अच्छी तरह आपके ब्रेस्ट साईज के हिसाब से फिट हो रही है साथ ही कौन सी ब्रा आपके कपडे के अन्दर सबसे अच्छी दिख रही है । अगर आप अपना ब्रा साईज अपने घर पर ही नापने में ज्यादा सहुलियत महसूस करती हैं तो फिर नीचे लिखे स्टेप्स को अपना कर आप अपना चेस्ट साईज या वक्ष साईज का पता लगा सकती हैं ।
वक्ष साईज नापने का तरीका-
अपने वक्ष (ब्रेस्ट) के नीचे कपडे नापने वाला टेप लपेटें, जिससे कि टेप का सिरा वक्ष के नीचे से होता हुआ पीठ से होकर आकर आपस में मिल जाए। अब जितना टेप पर नंबर आये उसमें 5 और जोडें । उदाहरण के लिए आपके वक्ष का टेप के हिसाब से नाप है: 27 अब इसमें और +5 जोड़ दें तो, यह आएगा 32। मतलब की आपका ब्रा साइज है 32।
ब्रा कप साईज नापने का तरीका-
अब आप अपने वक्ष के सबसे बडे या वक्ष के सबसे उभार वाले भाग की नाप लेंगी जिसको "बस्टलाईन" कहते हैं । इसकी नाप लेते वक्त आपके हाथ एकदम नीचे होने चाहिए। आपके बस्टलाईन की नाप आपके ब्रा चेस्ट साईज नाप से ज्यादा होगी । आपके ब्रा चेस्ट साईज नाप और बस्टलाईन की नाप का अंतर ही आपका ब्रा कप साईज है ।



Click it and Unblock the Notifications
