Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
अपनी हथेलियों और परों को ऐसे बनाइये नरम
पैरों और हथेलियों में हमेशा ड्रायनस रहती है क्योंकि इसमें कोई पसीना पैदा करने वाली गंथी नहीं मौजूद होती। सूरज की तेज धूम, धूल-मिठ्ठी और कठोर साबुन के प्रयोग से हाथ और पैरों की त्वचा का बुरा हाल हो जाता है। अब तो सर्दियां आने वाली हैं, तो ऐसे में सर्द हवाओं से त्वचा पर और भी ज्यादा बुरा असर पड़ता है। पर यदि समय रहते ही आप अपनी पैरों तथा हथेलियों की त्वचा पर ध्यान देंगे तो सब कुछ अच्छा हो जाएगा।
रात को सोने से पहले अगर आप अपने पैरों को गरम पानी में कुछ देर के लिये डुबो कर रखेंगी तो आपके पैर मुलायम बन जाएंगे। इसके बाद भी आपको कुछ उपाय जरुर करने चाहिये जिसके लिये आपको पढ़ना पडे़गा हमारा ये आर्टिकल।

गरम पानी में पैरों को डुबाएं
बताया जाता है कि अगर पैरों को गरम पानी में 10 मिनट के लिये डुबोया जाए तो आपको रिजल्ट जल्दी मिलता है।

गरम पानी से नहाएं
आप गरम पानी से भी नहा सकती हैं, बस पानी में कुछ बूंद रोज आइय या फिर लेवेंडर तेल की डालें।

नींबू के छिलके से स्क्रब करें
पैरों को गरम पानी से निकाल कर उन्हें साफ तौलिये से पोंछ दें। फिर नींबू के टुकड़े में हल्की सी चीनी डालें और उससे पैरों को रगड़े। आप को प्यूमिक स्टोन का भी इस्तमाल करना चाहिये।

स्क्रबिंग के बाद
इस विधि के बाद आपको ये नहीं भूलना चाहिये कि अब आपको दुबारा गरम पानी से पैरों को धोना है।

प्राकृतिक तेल का प्रयोग
अपनी पैरों की त्वचा पर कॉटल बाल में प्राकृतिक तेल डाल कर हल्के हाथों से रगडे़। इससे कठोर त्वचा पर नमी आएगी।

धूल मिठ्ठी से पैरों को बचाएं
अपने पैरों को धूल मिठ्ठी से बचाने के लिये मोजे जरुर पहनें। रात को पैरों पर तेल लगाएं और फिर मोजे पहन कर सोएं। इससे पैर नरम रहेंगे और साफ भी हो जाएंगे।

घरेलू नुस्खे
1 चम्मच तेल में 2 चम्मच चीनी मिला कर अपने हाथों और पैरों पर रगड़े, जिससे वे नरम हो जाएं। सूरजमुखी का तेल भी बहुत लाभकारी होता है।



Click it and Unblock the Notifications
