Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सोने से पहले याद रखने वाली कुछ बातें
यहाँ आपके बालों और त्वचा के लिए कुछ आवश्यक बातें बताई हैं जिन्हें भूलना नहीं चाहिए। प्रतिदिन टी. वी. देखने के बाद आप ब्रश करते हैं, विटामिन की गोलियां लेते हैं और सो जाते हैं? नहीं आप ऐसा नहीं कर सकते हैं। चलिये आप तो तैयार हैं सोने के लिये पर क्या आपकी त्वचा और आपके बाल सोने के लिये तैयार हैं।
सोने से पूर्व बालों की और त्वचा की तैयारी आवश्यक है। हमने कॉस्मेटिक त्वचा विशेषज्ञ और हेयरस्टाइलिस्ट से सलाह माँगी कि सोने के पूर्व बालों और त्वचा की तैयारी कैसे की जाए जिससे उन्हें कोई नुकसान ना हो। कई लोगों की आदत होती है कि जब वे बाल धोएंगे तब अगर उन्हें नींद आ गई तो वह बिना किसी चिंता के सो जाएंगे। यह करना बहुत ही गलत है। आइये जानते हैं बालों और त्वचा को सोने से पहले कैसे ठीक रखें।

बाल
1. सबसे पहले तो गंदे बाल लेकर न सोयें। यदि आप ऐसा करते हैं तो आप रोमछिद्रों को बंद कर रहे हैं। यदि आपके बाल गंदे हैं तो उन्हें धोएं। इस प्रकार आपका सुबह का समय बच सकता है।
2. दूसरी बात गीले बालों के साथ न सोयें। यदि आप आड़े तिरछे बालों के साथ उठाना नहीं चाहते हैं तो जब आप सोते हैं उस समय आपके बाल लगभग सूखे होने चाहिए।
3. दिन भर में जिन भी उत्पादों का उपयोग आपने बालों में किया हैं उन्हें कंघी करके निकाल दें।
4. उलझे हुए बाल लेकर न सोयें।
5. विटामिन ई बालों के लिए (त्वचा के लिए भी) अच्छा आहार है। विटामिन ई की कैप्सूल को तोड़कर उस स्थान पर लगायें जहाँ समस्या है। बाल गिरना, सूखी त्वचा, बालों का पतला होना, बालों के सिरे खराब होना - यह सभी समस्याओं में उपयोगी है।
6. अपने बालों को ऊपर पोनी में बांधें जिससे सिर की त्वचा सांस ले सके। बहुत कसकर न बांधें अन्यथा सिर के आगे के बाल पतले होने लगते हैं। बालों को ढीला बांधें, विशेष रूप से जब आपके बाल लम्बे हों; अन्यथा सोते समय आपके बाल झटके से खिंच सकते हैं।
7. सामने की ओर से बालों को ऊपर की ओर उठाते हुए मध्य तक लायें। धीरे धीरे कंघी करें तथा उनका जूडा बनायें। यह बालों की प्राकृतिक दिशा की विपरीत दिशा में काम करने जैसा होता है। जब आप सुबह उठेंगे तो आपके बाल भरे हुए (घने) दिखेंगे जैसे आपने इन्हें ब्लो ड्राय किया हो।
चेहरा
1. क्लींजिंग (सफाई), मॉस्चराइजिंग और धूप से संरक्षण ये तीन स्वर्णिम शब्द आपकी त्वचा के लिए सर्वोत्तम आहार की तरह हैं।
2. क्लींजिंग लोशन का उपयोग करके पूरा मेकअप साफ़ करें।
3. एक अच्छे फेस वॉश से चेहरे को धोएं।
4. त्वचा के प्रकार की परवाह किये बिना एंटी ऑक्सीडेंट युक्त मॉस्चराइज़र का उपयोग करें। आप अपनी त्वचा के लिए कम से कम इतना तो कर ही सकते हैं तथा यह सब आपको 20 वर्ष की आयु के बाद ही प्रारंभ कर देना चाहिए।
5. भारतीय जलवायु तथा त्वचा टैनिंग के प्रति अत्यधिक प्रवृत्त होती है। त्वचा टैन होने से पहले ही त्वचा को चमकाने वाले एजेंट का उपयोग करें।
6. त्वचा को रगड़ना (खाल उतारना) उतना आसान नही होता जितना दिखता है। लोग कठोरता से त्वचा को रगड़ते हैं तथा त्वचा के प्राकृतिक तेल को ख़त्म कर देते हैं। इसके बजाय चेहरे के रोम छिद्रों को खोलने के लिए चेहरे पर गर्म पानी (बहुत गर्म नहीं) के छीटें मारें। नर्म स्पंज पर थोड़ा सा फेस वॉश लें तथा इसे चेहरे पर गोलाकार घुमाएं। कठोर पदार्थों से चेहरे को रगड़ने के स्थान पर इतना कर ही बहुत है।
7. हालाँकि ध्यान रखें कि सनस्क्रीन के बिना ये सभी उपयोगी नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications
