Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
स्मूथ चेस्ट पाने के लिये करें ये उपाय
वो दिन बीत गए जब पुरुषों के छाती पर खूब सारे बाल हुआ करते थे। आज बदलते जमाने ने पुरुषों के चेहरे और छाती पर बाल कम कर दिये हैं। वे पुरुष जो आज जमाने के साथ चलना पसंद करते हैं, वे चेस्ट को शेव करवाता है। स्मूथ चेस्ट आज का फैशन बन चुका है। अगर आपका चेस्ट अच्छी तरह से शेव है तो आप बिना शर्म के अपनी शर्ट को खोल कर घूम फिर सकते हैं। वैसे तो चेस्ट को शेव करने के कई तरीके हैं लेकिन सबसे अच्छा तरीका है वैक्सिंग करवाना। इससे आपके छाती के बाल धीरे धीरे आना कम हो जाएंगे। आइये जानते हैं कि स्मूथ चेस्ट के लिये आपको क्या क्या करना चाहिये।
ऐसे पाएं स्मूथ चेस्ट -

1. चेस्ट के बालों को शेव न करें- कई मर्दों को वैक्सिंग से डर लगता है इसलिये वे चेस्ट पर शेविंग करना ज्यादा पसंद करते हैं। पर आपको सोचना होगा कि चेस्ट और दाढ़ी बिल्कुल अलग हैं। अगर आपको मोटे बाल नहीं चाहिये तो चेस्ट को वैक्स करवाएं।
2. वैक्सिंग करें- अगर आप चाहते हैं कि कुछ दिनों के लिये आपके शरीर पर बाल न आएं तो उसके लिये वैक्सिंग ही करवाएं। रेगुलर वैक्सिंग करवाने से उस जगह पर कम बाल आने लगेगें। 1 वैक्सिंग के बीच में कम से कम 25 दिनों का फासला रखें।
3. स्क्रब करें- अगर आपको स्मूथ चेस्ट चाहिये तो उसे अपने चेहरे की ही तरह से स्क्रब करना चाहिये। इससे स्किन के पोर्स खुलेगें और आपकी स्किन सांस ले सकेगी।
4. नहाने के बाद मॉइस्चराजर लगाएं- नहाने के बाद त्वचा ड्राई हो जाती है, तो ऐसे में अपनी त्वचा को कोमल बनाने के लिये उस पर माइस्चराइजर लगाइये। सोने से पहले भी उस पर मॉइस्चराइजर लगाइये।
5. तेल मसाज- अगर आप इन दिनों अपनी मसल्स बना रहे हों या फिर जिम में वेट ट्रेनिंग ले रहे हों तो आपको अपने चेस्ट की स्किन पर ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है। चेस्ट की मसापेशियां फूलने की वजह से उस पर स्ट्रेच मार्क दिख सकते हैं तो, उसे दूर करने के लिये ऑलिव ऑयल का प्रयोग करें।



Click it and Unblock the Notifications
