Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
ऐसे बनें हेल्दी तरीके से सुंदर
हर कोई सुदंर बनना चाहता है और उसके लिये न जाने क्या क्या करता है। अगर बात करें लड़कियों की तो उन्हें सुंदर बनने की चाह अक्सर रहती है। जो लड़कियां ब्यूटी पार्लर में जा कर समय बिता सकती हैं वे वहां पर जाती हैं और जिनके पास समय नहीं रहता वह घर पर ही कुछ न कुछ अपने चेहरे के लिये कर ही लेती हैं।
लेकिन अगर आप अपने ऊपर थोड़ा सा ध्यान दे दें तो आपको ब्यूटी पार्लर जा कर पैसे बर्बाद करने की आवश्यकता नहीं पडे़गी। महिलाओं के मन में सुंदर बनने की इच्छा चिरस्थाई होती है।
शारीरिक देखभाल के साथ त्वचा और बालों की उचित देखभाल आपको सुंदरता प्रदान करती है। इन सुझावों को अपनाइए और आइने में अपने प्रतिबिंब को देखकर प्यार में खो जाइए।

1. स्वयं को स्क्रब कीजिए
मृत कोशिकाओं को दूर करने के लिए और अपने शरीर पर उनके विकास को रोकने के लिए अपने शरीर पर नियमित रूप से स्क्रब का इस्तेमाल करें। त्वचा विशेषज्ञ डा. अप्रतिम गोयल का एक अच्छा सुझाव है, ''हर बार स्नान के बाद अपने पूरे षरीर पर एक अच्छा मॉइस्चराइज़र लगाएं। आपका मॉइस्चराइज़र विटामिन इ और अन्य एंटीऑक्सीडेंट का स्रोत होना चाहिए। शहद और चीनी का मिश्रण सबसे अच्छा प्राकृतिक स्क्रब है।

2. पानी की मात्रा बढ़ाएं
आप प्रतिदिन 8 से 10 गिलास पानी पीना सुनिश्चित करें। इससे आप निर्जलीकरण से बचे रहेंगें और आपकी त्वचा भी स्वस्थ बनेगी।

3. गंदगी से छुटकारा
यदि आपको बहुत ज़्यादा पसीना आता हे तो दिन में दो बार स्नान करें। एक अच्छा स्नान आपको ठंडक प्रदान करेगा औेर आपकी व्यक्तिगत स्वच्छता को भी बनाए रखेगा। नहाने के बाद ढीले सूती कपड़े पहनें, इससे आपकी त्वचा साँस लेने में सहायता मिलेगी।

4. अपने बालों की देखभाल करें।
बढ़ता हुआ तापमान और प्रदूषण आपके बालों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर डाल सकता है। बालों को सवस्थ बनाए रखने के लिए अपनी सुविधानुसार बालों को शैम्पू करें। शैम्पू प्रयोग करते समय भी सतर्क रहें क्योंकि अत्यधिक शैम्पू आपके बालों को रूखा और बेजान बना सकता है। धूल और प्रदूषण को दूर करने के लिए बालों में शैम्पू करते समय उसमें एक चुटकी बेकिंग सोडा मिला लें।

5. सूर्य से बचाव करें
बढ़ता हुआ तापमान और प्रदूषण आपके बालों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर डाल सकता है। बालों को सवस्थ बनाए रखने के लिए अपनी सुविधानुसार बालों को शैम्पू करें। शैम्पू प्रयोग करते समय भी सतर्क रहें क्योंकि अत्यधिक शैम्पू आपके बालों को रूखा और बेजान बना सकता है। धूल और प्रदूषण को दूर करने के लिए बालों में शैम्पू करते समय उसमें एक चुटकी बेकिंग सोडा मिला लें।

6. अपने पैरों की अंगुलिओं को साँस लेने दें
बढ़ता हुआ तापमान और प्रदूषण आपके बालों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर डाल सकता है। बालों को सवस्थ बनाए रखने के लिए अपनी सुविधानुसार बालों को शैम्पू करें। शैम्पू प्रयोग करते समय भी सतर्क रहें क्योंकि अत्यधिक शैम्पू आपके बालों को रूखा और बेजान बना सकता है। धूल और प्रदूषण को दूर करने के लिए बालों में शैम्पू करते समय उसमें एक चुटकी बेकिंग सोडा मिला लें।

7. दही को अपना दोस्त बनाएं
दही का सेवन बढ़ाएं क्योंकि यह न केवल आपकी त्वचा को पुनर्जीवित करती है बल्कि आपकी एजिंग प्रक्रिया को भी धीमा करती है। सूर्य से होने वाले नुकसान से बचने के लिए आप दही का उपयोग त्वचा अथवा बालों के पैक के रूप में भी कर सकते हैं।

8. शेविंग की एक नई तकनीक अपनाएं
यदि आप रेज़र का प्रयोग करती हैं तो नहाते समय हाथों और पैरों पर इसका उपयोग करने से पहले कम से कम तीन मिनट तक रुकें। गर्म पानी का उपयोग करें क्योंकि यह बालों को नरम करने में सहायक होगा और यह लंबे समय तक टिकाऊ चिकनाई प्रदान करेगा। एकबार शेविंग हो जाने पर ठंडे पानी में प्राकृतिक एसट्रिंजेंट की कुछ बूंदें डालें।

9. रेशमी तकिए का उपयोग करें
रेशमी तकिए का उपयोग करने से बालों की उपत्वचा और तकिए के कवर के बीच होने वाले घर्षण को रोका जा सकता है जो बाद में आपके बालों को कमज़ोर ओर घुंघराला बना सकता है।

10.टैन को कहें अलविदा
उन सभी के लिए जिन्हें आसानी से टैनिंग हो जाती है, अपनी समस्या के समाधान के लिए हमेशा प्राकृतिक वस्तुओं का उपयोग करें। टैनिंग दूर करने के लिए अंडे की सफेदी, मकई और नींबू के रस का मिश्रण या फिर छोटे से आलू अथवा नींबू के रस का इस्तेमाल करें। यदि इससे काम न बनें तो जल्दी ही किसी त्वचा विशेषज्ञ के पास जाएं।

11.अपनी पीठ का उपचार करें
एक सेक्सी पीठ पाने के लिए नियमित रूप से अपनी पीठ को साफ करें। पपीते का मिश्रण बनाएं ओर 5-10 मिनट तक अपनी पीठ पर लगाएं। इससे आपकी पीठ से बंदगी और मृत कोशिकाएं दूर हो जाएंगी।

12.अपने सिर को बचाएं
यदि आप अपने बालों को टोपी से ढकते हें तो इस तकनीक से आपकी त्वचा पर तेल जमा हो सकता है जिससे आपके माथे पर दाने निकल आएंगे। इससे बचने के लिए अपने माथे को हमेशा एक अच्छे क्लीनर से साफ करें।

13. पैरों को स्वस्थ बनाएं
बंद जूते पहनने से पहले हमेशा अपने पैरों पर एंटी-फंगल पाउडर का उपयोग करें। इसके अलावा मृत कोशिकाओं को दूर करने और अपने पैरों की त्वचा को पुनर्जीवित करने के लिए झांवे का उपयोग करें।

14. प्रोटीनयुक्त आहार लें
स्वस्थ और चमकदार रंगत के लिए अपने आहार में काफी मात्रा में पतला माँस, अंडे, दालें और पनीर सम्मिलित करें क्योंकि इन वस्तुओं में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। ये प्रोटीनयुक्त भोजन सामग्री हड्डियाँ और दाँतों को स्वस्थ बनाने में भी सहायक होती हैं।

15.पर्याप्त आराम करें
खूबसूरत बनने के लिए अपने जीवन में पर्याप्त नींद लें और पानी पिएं। ये दो महत्वपूर्ण चीज़ें आपकी त्वचा को चमकदार रंगत प्रदान करेंगी क्योंकि ये डीटोक्सीफाई करती हैं और आँखों को लाल होने व सूजने से बचाती हैं।

16.अत्यधिक मेक-अप से बचें
अपने चेहरे पर मेक-अप लगाते समय यह सुनिश्चित करें कि यह नयूनतम हो। बहुत ज़्यादा मेक-अप आपके छिद्रों को बंद कर देगा जिससे आपकी त्वचा पर झुर्रियाँ ओर परतें बन जाएंगी। इसके अलावा, बिस्तर पर जाने से पहले सारा फाउंडेशन साफ कर लें।

17.हमेशा क्लींजि़ग, टोनिंग, माइस्चराइजि़ग का पालन करें
अपनी त्वचा के अनुसार क्लींज़र और टोनर चुनें तथा प्रतिदिन इसका नियम का पालन करें। एक अच्छा क्लींज़र सभी मृत कोशिकाओं को भी साफ कर देगा। इसके अलावा यह आपकी त्वचा से प्राकृतिक तेल भी बाहर निकाल देगा। इसलिए अपनी त्वचा को बेहतर बनाने के लिए इसके साथ एक अच्छा तेलरहित मॉइस्चराइजर भी लगाएं।

18. एक हैंड सेनिटाइज़र हमेशा साथ रखें
गंदे हाथों से चेहरे को लगातार छूने से मुँहासे और ब्रेकआउट हो सकते हैं। इसलिए जब भी बाहर जाएं, नियमित रूप से सेनिटाइज़र का उपयोग करें और अपने हाथों को चेहरे से दूर रखें।

19. त्वचा को साफ रखें
सप्ताह में कम से कम एकबार एक्सफोलिएट का उपयोग करें।इससे सारी गंदगी और अशुद्धियाँ दूर होंगी और साथ ही आपको स्वस्थ और चमकदार त्वचा मिलेगी।

20. बालों को कंडीशन करें
प्रदूषण के कारण उलझे और खराब हुए बालों को धोने के बाद किसी अच्छे कंडीश्नर से बालों को कंडीशन करें। इसके अलावा अपने बालों को अधिक बार ब्लो-ड्राइ करने से भी बचें।



Click it and Unblock the Notifications
